जयपुर

छोटे बच्चों को सुनसान जगह ले जाकर करता था गंदा काम, आधा दर्जन मासूम हुए शिकार, ऐसे हुआ खुलासा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
छोटे बच्चों को सुनसान जगह ले जाकर करता था गंदा काम, आधा दर्जन मासूम हुए शिकार, ऐसे हुआ खुलासा

मुकेश शर्मा / जयपुर। जमवारामगढ़ रोड स्थित नाई की थड़ी क्षेत्र में एक सौलह वर्षीय किशोर द्वारा सात वर्षीय बालक से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। मामले का तब खुलासा हुआ, जब लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी आरोपी 16 वर्षीय किशोर ने पीडि़त बालक से कुकर्म किया। पीडि़त की तबीयत बिगडऩे पर उसने अपनी दादी को आपबीती बताई और दादी को बोला मारना नहीं, मैं सबकुछ बताता हूं।

पीडि़त ने बताया कि बस्ती में रहने वाला आरोपी रविवार को भी उसका मुंह भींचकर सुनसान एक मकान में ले गया। वहां पर चाकू दिखा जान से मारने की धमकी दी और उससे गलत काम किया। सोमवार को स्कूल से लौट रहा था, तब भी उसे जबरन सुनसान मकान में ले गया और वहां फिर से ऐसी करतूत की है। दादी ने बताया कि घटना का पता चलने पर आरोपी को पकडऩे के लिए बच्चे को अकेले घर के बाहर भेजा। आरोपी मुंह भींचकर उसे फिर ले जाने लगा तो उसे पकड़ लिया। सूचना पर आमेर थाना पुलिस भी आ गई। पुलिस ने पीडि़त बालक को जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया है। पीडि़त बालक ने परिजनों को बताया कि छह और छोटे बच्चे हैं, जिनके साथ ऐसी घटना हुई है। लेकिन डर कर वो बच्चे भी अपने परिवार वालों को कुछ नहीं बता रहे हैं।

परिजनों ने बताया कि कुकर्म का शिकार सात वर्षीय बालक सोमवार शाम को स्कूल से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में सुनसान जगह देख आरोपी उसका मुंह भींच कर ले गया। सुनसान पड़े एक बड़े मकान में ले जाने के बाद उससे कुकर्म किया। बच्चा लहूलुहान होने पर भी डर के कारण कुछ नहीं बता रहा था। बाद में खुद की दादी को आपबीती बताई, जब मामला खुला। हालांकि पुलिस ने आरोपी को निरुद्ध किया है। अन्य बच्चों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Published on:
20 Nov 2018 07:30 pm
Also Read
View All