jaipur crime news : जयपुर के कोतवाली थाने का मामला
जयपुर. जयपुर में एक बार फिर से रिश्ते शर्मसार हुए हैं। एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी पर बदनियत रखी और अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान होकर बच्ची ने मां को आपबीती सुनाई। मां ने पति के ऊपर कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया।
थानाधिकारी अरुण कुमार पूनिया ने बताया कि पीड़िता आठवीं कक्षा में पढ़ती है। पीड़िता की मां जब ट्यूशन पढ़ाने बाहर जाती थी, तब पीछे से पिता बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करता। बेटी ने यह बात मां को बताई। बेटी की शिकायत पर महिला ने अपने पति को समझाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली। अखिर पीड़िता की मां ने पति के ऊपर कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया। आरोपी की तलाश की जा रही है।
इधर घर का सामान शिफ्ट करने के दौरान अलमारी से जेवर चुरा ले गए चोर
वहीं दूसरी ओर जयपुर में कालवाड़ से किशनपोल बाजार घर का सामान शिफ्ट करने के दौरान चोरों ने अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। पीड़िता ने चार दिन बाद जब अलमारी खोली तब चोरी की वारदात का पता चला। घटना कोतवाली थाना इलाके की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि अजायबघर का रास्ता किशनपोल निवासी हेमलता सोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 25 जून को रॉयल सिटी कालवाड़ रोड माचवा से मकन खाली कर सामान लेकर अजायबघर का रास्ता किशनपोल बाजार में रात करीब 12.30 बजे पहुंची।
पीड़िता ने कुछ सामान नए मकान में रख दिया और अलमारी, पलंग, कूलर आदि सामान चौक में पड़ा रहने दिया। अगले दिन सुबह मजदूर बुलाकर सामान ऊपर नए मकान में रखवाया। दो दिन सामान जमाने के बाद 29 जून को पीड़िता ने अलमारी का ताला खोला तो देखा सोने की चार अंगूठी, गणेश जी का पेंडल, सोने का सिक्का, सोने के तीन जोड़ी टोप्स, चांदी की सात-आठ जोड़ी पायल, चांदी के सात सिक्के नहीं मिले।