जयपुर

जयकारों के साथ किया अभिषेक

Aug 11, 2026
Rajasthan

टोंक. मेहंदवास की मालियों की झोपडिय़ा गांव में सोमवार को कांवडिया यात्रा निकाली गई। रविवार को गांव से कांवड़िए बीसलपुर गोकर्णेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां कांवड पूजन के बाद 200 से अधिक कांवड में बीसलपुर दह का पवित्र जलभर भोलेनाथ जयकारों के साथ रवाना हुए। भजनों की धुन पर नाचते-गाते हुए टोडा, बासेड़ा, गणेती, खरेडा से छान होते हुए मालियों की झोपडिय़ा पहुंचे। गांव पहुंचने से पहले मेहंदवास से 150 से ज्यादा महिलाएं कांवडियों को लेने पहुंची। इसके बाद शिवजी मंदिर में जलाभिषेक कर अच्छे मानसून की कामना की। इससे पहले मेहंदवास बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा करने के साथ कांवड यात्रियों को जलपान कर उनका अभिनंदन किया।

Updated on:
11 Aug 2026 06:00 am
Published on:
11 Aug 2026 06:00 am
Also Read
View All
पुराने हाईवे की वजह से अटके प्लॉटों को मिलेगा पट्टा, राजस्थान सरकार ने बदला नियम; नए सिरे से तय होगी सड़क की चौड़ाई

रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी