जयपुर

लाइव डीजे के साथ महिलाओं ने किया गरबा, मंगलम सिटी में धूमधाम से मनाया डांडिया महोत्सव

राजधानी में जगह जगह नवरात्रि महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

less than 1 minute read
Oct 10, 2024

Jaipur News : राजधानी में जगह जगह नवरात्रि महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मंगलम सिटी स्थित एच ब्लॉक में गुरुवार रात लाइव डीजे के साथ डांडिया महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें छोटे उम्र की बच्ची से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक ने भाग लिया।

अपना आंगन अपार्टमेंट के पास शाम 6 बजे माता की आरती के साथ डांडिया महोत्सव की शुरुआत हुई। माता रानी की आरती के साथ गरमा व डांडिया कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं ने महा-आरती और गरबा किया।

इसके बाद नाइट गरबा में डीजे के साथ महिलाएं ​थिरकती नजर आई। माता—बहनों ने जमकर गरबा किया। इस दौरान महिलाएं विभिन्न गरबा की पोशाकों में नजर आई। नाइट गरबा कार्यक्रम धार्मिक के साथ सांस्कृतिक गानों पर महिलाएं जमकर लुप्त उठाया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में प्रियांशी राठौड़, मीशीका राठौड़, कल्याणी चतुर्वेदी, कुमकुम, रिंकु, दीपिका व गुनगुन सहित सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इसके अलावा चेतन प्रकाश, संदीप सिंह राठौड़, राम सिंह राठौड़, मनीष, दीपक शर्मा व रजनीश मीणा सहित अन्य मौजूद रहे।

Also Read
View All

अगली खबर