जोड़ो……….. करगिल विजय दिवस………………
Also Read
View All 
उनियारा. एकादशी के अवसर पर कस्बे के श्री चारभुजानाथ मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भगवान की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ लिया। मंदिर परिसर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर एकादशी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।
श्री सत्यनारायण मंदिर, श्री राम रघुनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी भगवान का विशेष श्रृंगार कर मनोहारी झांकियां सजाई गईं, जिनके दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गौशालाओं में पहुंचकर गौमाता को हरा चारा व गुड़ खिलाया तथा अन्य धार्मिक और सेवा कार्यों में भी भाग लिया। वहीं, उनियारा क्षेत्र से सैकड़ों श्रद्धालु देई धाम और खाटू नगरी पहुंचकर भगवान खाटूश्याम के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।