26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोड़ो……….. करगिल विजय दिवस………………

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 26, 2026

Rajasthan

विद्यार्थी सहित अध्यापकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि


नांगल राजावतान. ग्राम रामसिंहपुरा स्थित पीएमश्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में नो बैग डे पर करगिल विजय दिवस मनाया गया। अध्यापक जसराम गुर्जर ने करगिल युद्ध के इतिहास की जानकारी दी। शंकर लाल गुर्जर, रविप्रकाश शर्मा एवं अनिलकुमार गुप्ता ने भारतीय सेना की वीरता और शहीदों के बलिदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कैप्टन विक्रम बत्रा, अनुज नैयर और मनोज कुमार पाण्डे के योगदान का उल्लेख किया। छात्रा शिवानी मीना, काजू मीना व छात्र हेमन्त मीना ने भी विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य लालचन्द महावर ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान शेर सिंह राजपूत, लालाराम, सुरेश मीना, पवन गोस्वामी, संध्या शर्मा, ज्योति गुप्ता, मीठालाल मीना, रामजीलाल महावार, मूली मीना, प्रियंका बडगूजर, कमला योगी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।