26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उप प्रधानाचार्य शिवराज बैरवा का व्याख्याता पद पर चयन

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 26, 2026

Rajasthan

पीपलू. उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत संदेडा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत उप प्रधानाचार्य शिवराज बैरवा का कॉलेज शिक्षा विभाग में संस्कृत विषय के कॉलेज व्याख्याता (एसोसिएट प्रोफेसर) पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

शिवराज बैरवा ने कठिन परिस्थितियों में अपनी शिक्षा और सरकारी सेवा का सफर तय किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत द्वितीय श्रेणी अध्यापक के रूप में की। इसके बाद प्रथम श्रेणी व्याख्याता बने और पदोन्नति के साथ प्रधानाचार्य पद तक पहुंचे। नौकरी के साथ उन्होंने निरंतर अध्ययन जारी रखा, जिसका परिणाम कॉलेज शिक्षा विभाग में संस्कृत विषय के कॉलेज व्याख्याता पद पर चयन के रूप में सामने आया।