जयपुर

Good News: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का राजस्थान को तोहफा, यहां बनेंगे 20 अटल पथ, खर्च होंगे करोड़ों रुपए

Atal Path in Rajasthan: अब तक 574.11 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 700.12 किमी लम्बाई के 269 अटल प्रगति पथों की स्वीकृति उप मुख्यमंत्री की ओर से दी जा चुकी है।
2 min read
Jul 04, 2025
New Atal Path in Rajasthan
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी। फाइल फोटो- पत्रिका

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में बनने वाले 20 अटल प्रगति पथों की स्वीकृति दी है। उप मुख्यंमत्री ने 14 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 81.61 करोड़ रुपए की लागत से 49.10 किमी लम्बाई के अटल प्रगति पथों की स्वीकृति प्रदान की है।

इस स्वीकृति के तहत विधानसभा क्षेत्र नोखा में 11.29 करोड़ रुपए की लागत से 7 किमी लम्बाई के 3, लूणी में 13.50 करोड़ की लागत से 9 किमी के 3, खेतड़ी में 5.10 करोड़ की लागत से 3.70 किमी के 2, श्रीडूंगरगढ़ में 9 करोड़ की लागत से 6 किमी के 2, अनूपगढ़ में 4.50 करोड़ की लागत से 1.60 किमी का 1 और लूणकरणसर में 4.50 करोड़ की लागत से 3 किमी का 1 अटल पथ बनेगा।

यहां भी बनेंगे अटल पथ

इसी तरह बैगू में 4.47 करोड़ की लागत से 2.20 किमी का 1, चित्तौड़गढ़ में 4.50 करोड़ की लागत से 3 किमी का 1, मनोहरथाना में 4.50 करोड़ की लागत से 2.90 किमी का 1, खानपुर में 4.50 करोड़ की लागत से 2.40 किमी का 1, मण्डावा में 4.50 करोड़ की लागत से 2.40 किमी का 1, मेड़ता में 4.50 करोड़ की लागत से 2.20 किमी का 1, राजसमंद में 3.15 करोड़ की लागत से 2 किमी का 1 तथा सिरोही में 3.60 करोड़ की लागत से 1.70 किमी के 1 अटल प्रगति पथ का निर्माण करवाया जाएगा।

यह वीडियो भी देखें

पहले 10 हजार की आबादी बनता था अटल पथ

गौरतलब है कि अब तक 574.11 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 700.12 किमी लम्बाई के 269 अटल प्रगति पथों की स्वीकृति उपमुख्यमंत्री की ओर से दी जा चुकी है। बता दें कि पहले 10 हजार की आबादी वाले गांवों में अटल पथ का निर्माण होता था, लेकिन राज्य सरकार ने अब वर्ष 2025-26 के बजट में प्रदेश के पांच हजार की आबादी वाले गांवों का चयन कर इनमें अटल पथ निर्माण की घोषणा की।

Updated on:
04 Jul 2025 07:57 pm
Published on:
04 Jul 2025 07:57 pm