
देवली. राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड के जिला परिषद का वार्षिक अधिवेशन मालपुरा में आयोजित हुआ। अधिवेशन में स्काउट-गाइड गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए देवली स्थानीय संघ के पदाधिकारियों, शिक्षकों और स्काउट-गाइड सदस्यों को सम्मानित किया गया।
स्थानीय संघ से द्वारका प्रसाद प्रजापत एवं जगदीश गुर्जर को दीर्घ सेवा अलंकार से सम्मानित किया गया। वहीं योग्यता अभिवृद्धि के लिए देवड़ावास की वरिष्ठ अध्यापिका झिलमवती, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नगरफोर्ट की लाडबाई शर्मा तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आंवा की ज्योति सांसी को हिमालय वुडबैज प्रदान किया गया।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के मनाली में आयोजित राष्ट्रीय साहसिक शिविर में भाग लेने वाले मुकेश प्रजापति, खेमराज मीणा, अनिल गौतम एवं द्वारका प्रसाद प्रजापत का भी सम्मान किया गया।
अधिवेशन में उपखंड अधिकारी मालपुरा कपिल शर्मा, राज्य संगठन आयुक्त विनोद दत्त जोशी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुबे सिंह यादव, सीबीईओ अर्जुन लाल बुनकर, एसीबीईओ प्रथम अरुण कुमार शर्मा तथा देवली गाइड जिला प्रभारी एवं जिला कमिश्नर प्रधानाचार्या वसुधा शर्मा उपस्थित रहे। जिला स्काउट कमिश्नर सुरेन्द्र कुमार ने शुभकामनाएं दीं।