1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल जीवन मिशन की खुदाई बनी मुसीबत, गड्ढों से डाबरकला की सड़कें और गलियां बदहाल

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 01, 2026

Rajasthan

पाइपलाइन बिछाने के बाद नहीं भरे
ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी

देवली. जल जीवन मिशन के तहत ग्राम डाबरकला में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों और गलियों की हालत बदतर हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने खुदाई के बाद गड्ढों को नहीं भरवाया, जिससे कई रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं और नालियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

बारिश के कारण गड्ढों में कीचड़ और गंदा पानी भर जाने से स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया।

समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर संबंधित ठेकेदार को तत्काल गड्ढे भरवाने, पाइपलाइन वाले हिस्से को मिट्टी से समतल करवाने तथा क्षतिग्रस्त नालियों का पुनर्निर्माण कराने की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में पूर्व वार्ड पंच आत्माराम, मुरलीधर जांगिड़, प्रह्लाद जांगिड़, कल्याण रेगर, गोपीलाल वर्मा, लोकेश जांगिड़, अर्जुन जांगिड़, रामगोपाल, कैलाश चांद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल रहे।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे।


देवली. ग्राम डाबरकला में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद गड्ढे नहीं भरने से अवरुद्ध हुआ रास्ता।