1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संत रविदास जयंती पर खेड़ा जाटव बस्ती में दीपोत्सव, समरसता का दिया संदेश

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 01, 2026

Rajasthan

हिंडौनसिटी. भारतीय जनता पार्टी खेड़ा जमालपुर मंडल की ओर से संत रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में खेड़ा जाटव बस्ती में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष गीता देवी जाट के नेतृत्व में हुए आयोजन में पूरी बस्ती दीपों की रोशनी से जगमगा उठी और श्रद्धा व उत्साह का माहौल रहा।


कार्यक्रम में करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी एवं संत रविदास 650वीं जयंती समारोह की करौली जिला संयोजक इंदु देवी जाटव मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गीता देवी जाट ने की। अतिथियों ने संत रविदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि इंदु देवी जाटव ने संत रविदास के जीवन, व्यक्तित्व और दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास महान समाज सुधारक और आध्यात्मिक संत थे। उन्होंने मन चंगा तो कठौती में गंगा का संदेश देकर कर्म की महत्ता को स्थापित किया। उनका जीवन सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के मूल्यों को समर्पित रहा। उन्होंने उपस्थित लोगों से संत रविदास के विचारों को जीवन में अपनाने तथा जागरूक और संगठित समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

दीपोत्सव के दौरान जाटव बस्ती में सैकड़ों दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। स्थानीय ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के जयघोष के साथ कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच लक्ष्मण जाटव, केदारलाल जाटव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया।

फोटो कैप्शन-
हिंडौनसिटी- खेड़ा जाटव बस्ती में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण।