2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भगवान महावीर की वाणी आज भी मानवता को आत्मानुशासन की देती है प्रेरणा: आचार्य सुन्दर सागर

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 01, 2026

Rajasthan

वीर शासन जयंती मनाई, भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म की धारा बही

निवाई. सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आचार्य सुन्दर सागर महाराज संघ के पावन सान्निध्य में वीर शासन जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई।
जैन समाज के प्रवक्ता सुनील भाणजा व विमल पाटनी ने बताया कि जैन समाज की ओर से आचार्य सुन्दर सागर महाराज एवं चतुर्विध संघ का श्रीफल अर्पित कर अभिनंदन एवं मंगल स्वागत करने के साथ हुआ। इसके बाद आदिसागर अंकलीकर, आचार्य महावीर कीर्ति महाराज, वात्सल्यमूर्ति आचार्य विमल सागर महाराज तथा तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर महाराज के चित्रों का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। अजीत काला और प्रिया दीदी द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से मंदिर परिसर गूंज उठा। इस दौरान महावीर प्रसाद झंडा, राजा बाबू गोधा फागी, मनीष सोगानी जयपुर, चेतन निमोड़िया सहित अन्य अतिथियों ने महाराज को श्रीफल भेंट किया।आचार्य सुन्दर सागर महाराज ने कहा कि भगवान महावीर की वाणी आज भी मानवता को सत्य, करुणा और आत्मानुशासन के पथ पर चलने की प्रेरणा देती है।कार्यक्रम के अंत में सुशील जैन आरामशीन वाले, विष्णु बोहरा, महावीर प्रसाद पराणा, शंभू कठमाणा, अजीत काला, नवरत्न टोंग्या, संजय सोगानी, हितेश छाबड़ा, महेंद्र सारसोप, धर्मचंद नेहरू, दिनेश गिंदोड़ी, शैलेन्द्र पाटनी, विमल बढ़ेरा, विमल सोगानी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने आचार्य को श्रीफल समर्पित किया।
फोटोकेप्शन
एनई3107सीएफ-निवाई. वीर शासन जयंती समारोह में उपस्थित श्रद्धालु।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग