2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर RTO का सख्त रुख: बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो केवल चालान नहीं, वाहन का रजिस्ट्रेशन भी होगा निलंबित

जयपुर में बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर परिवहन विभाग सख्त हो गया है। अब सिर्फ चालान भरने से काम नहीं चलेगा, आरटीओ ऐसे वाहनों का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड करेगा। पहले चरण में 50 से अधिक चालान वाले 100 से ज्यादा भारी वाहनों को नोटिस भेजा गया है।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Aug 02, 2026

RTO Jaipur Traffic Fine Rules

बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो केवल चालान नहीं, वाहन का रजिस्ट्रेशन भी होगा निलंबित (पत्रिका फोटो)

RTO Jaipur: राजधानी जयपुर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित कराने के लिए परिवहन विभाग ने आदतन नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। विभाग की इस नई व्यवस्था के तहत अब बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को केवल आर्थिक जुर्माना भरकर छूटने का मौका नहीं मिलेगा, बल्कि ऐसे वाहनों का रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) निलंबित करने की भी तैयारी की जा रही है।

50 से अधिक चालान वाले 100 से ज्यादा भारी वाहनों को नोटिस

इस अभियान के प्रथम चरण में कार्रवाई करते हुए आरटीओ प्रथम कार्यालय ने 50 से अधिक बार ट्रैफिक चालान कटा चुके 100 से ज्यादा भारी वाहनों को नोटिस जारी किए हैं। परिवहन मुख्यालय से प्राप्त रिकॉर्ड के आधार पर आरटीओ कार्यालय द्वारा यह कठोर कार्रवाई की जा रही है।
नोटिस दिए गए वाहनों में अधिकांश वाहन माइनिंग (खनन) गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। इन वाहनों पर ओवरलोडिंग (क्षमता से अधिक भार धोना), ओवरस्पीडिंग (तय सीमा से अधिक गति) और ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने जैसे गंभीर उल्लंघन के बार-बार मामले दर्ज हुए हैं।

निजी वाहन भी जल्द आएंगे इस दायरे में

विभागीय प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी होने के बाद वाहन मालिकों को अपना पक्ष रखने का उचित अवसर दिया जाएगा। यदि वाहन मालिक द्वारा दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो उनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, भारी व्यावसायिक वाहनों पर इस कार्रवाई के बाद अगले चरण में निजी व अन्य नॉन-ट्रांसपोर्ट (गैर-व्यावसायिक) वाहनों को भी इस व्यवस्था के दायरे में लाया जाएगा।

केवल आर्थिक जुर्माना प्रभावी साबित नहीं हो रहा : आरटीओ

इस मामले में जयपुर आरटीओ (प्रथम) चम्पालाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि हर चालक का व्यक्तिगत दायित्व है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों पर केवल आर्थिक जुर्माना लगाना पूरी तरह से प्रभावी साबित नहीं हो रहा था, इसलिए अब ये सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि बार-बार नियम तोड़ना अब वाहन मालिकों और चालकों को वाहन संचालन पर भारी पड़ेगा।