
चीथवाड़ी. भारतीय किसान संघ ग्राम इकाई समरपुरा की मासिक बैठक शनिवार को अध्यक्ष हनुमान सहाय जाट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय किया कि जयपुर डेयरी की ओर से 1 जनवरी 2026 से दूध पर घोषित 5 रुपए प्रति किलो बोनस की राशि किसानों के खातों में नहीं पहुंची है। किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि 15 अगस्त तक भुगतान नहीं हुआ तो संघ आंदोलन करेगा। बैठक में कुशलपुरा व विजयसिंहपुरा में नई इकाइयों के गठन हेतु संपर्क अभियान चलाने का निर्णय भी किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष चौथमल बोबास्या, भागीरथ मल शेरावत, मोहनलाल जाट, रमेश कुमार कुम्हार, मुरलीधर पंचोली आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन – समरपुरा में बैठक में उपस्थित किसान।
Updated on:
02 Aug 2026 06:02 am
Published on:
02 Aug 2026 06:02 am
