
बावड़ी.शहीद रामसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कैरोडी में भामाशाह राधा देवीजी एवं उनकी पुत्री अर्पणा अग्रवाल, निवासी प्रागपुरा की ओर से प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए एक एंड्रायड स्मार्ट टीवी भेंट किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ शिक्षण व्यवस्था को अधिक रुचिकर और प्रभावी बनाना है। स्मार्ट टीवी मिलने से विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री को डिजिटल माध्यम से समझने में सुविधा मिलेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य शशिकांत निर्वाण, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने भामाशाह परिवार का आभार जताया।
फोटो....कैरोडी विद्यालय में एलइडी टीवी भेंट करते हुए।
Updated on:
02 Aug 2026 06:01 am
Published on:
02 Aug 2026 06:01 am
