Finance Minister Diya Kumari Budget Response: उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट बहस के दौरान राजस्थान की अर्थव्यवस्था को लेकर उठाए सवालों को लेकर विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने शिक्षा और कृषि पर बजट घटने के आरोपों पर सफाई दी।
दीया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार से सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 41 फीसदी, शिक्षा पर बजट 35 और कृषि पर 34 फीसदी ज्यादा है। केंद्रीय करों में हिस्सा घटने का आरोप लगा। जबकि 16वें वित्त आयोग ने 15वें वित्त आयोग की तुलना में 60 फीसदी ज्यादा दिलाया है।
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने अर्थव्यवस्था को लेकर विपक्ष पर तंज कसा कि खजाना खाली कर गए और सीख हमें देते हैं। घाटे के बीज बोकर हिसाब हमसे लेते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जीएसडीपी अगले साल तक 21 लाख करोड़ पार जाने का अनुमान है, जो कांग्रेस राज की तुलना में 41 प्रतिशत से ज्यादा है। नई भर्तियां नहीं होने के सवाल पर जवाब दिया कि एक लाख नियुक्तियां हो चुकी हैं। निजी क्षेत्र में दो लाख रोजगार और 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं।
दीया कुमारी ने 50 मिनट तक बजट बहस का जवाब दिया। प्रदेश की जीएसडीपी ग्रोथ रेट राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। 2026-27 में जीएसडीपी 21,52,100 करोड़ होगी। बजट भाषण के दौरान 7-8 बार पानी पीने पर डोटासरा के सवाल पर कहा कि उन्हें जेजेएम भ्रष्टाचार याद नहीं रहा।