जयपुर

अस्पताल में श्वानों का आतंक

दिनभर घूमते रहते हैं वार्ड में, हो सकता है कोई हादसा, मरीज श्वानों से परेशान, अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय का मामला
less than 1 minute read
Jan 11, 2020
Dogs panic in hospital ward
अस्पताल में श्वानों का आतंक

जयपुर। अलवर का राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया है। अस्पताला में श्वानों ने आतंक मचा रखा है। वार्ड में भी श्वान घूमते रहते हैं, इससे मरीज परेशान हैं। श्वान कई बार तो मरीजों के खाने की चीजों को भी उठाकर ले जाते हैं। मरीजों ने इसकी शिकायत कई बार अस्पताल प्रशासन से भी लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। मरीजों का कहना है कि कई बार श्वान रात में भी आपस में लड़ते हैं इससे मरीजों को हमेशा डर लगा रहता है कि कहीं वे उन्हें काट नहीं लें।
इसके साथ ही वार्ड में पानी नहीं होने से मरीज परेशान हैं। मरीजों का कहना है कि आए दिन इस तरह की समस्या रहती है, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता है। इतना ही नहीं मरीजों का कहना है उनकी सार संभाल के लिए भी चिकित्सकों की पूरी व्यवस्था नहीं है। सरकारी दवाएं भी मरीजों को आधी अधूरी ही मिल रही हैं।

Published on:
11 Jan 2020 08:03 am