जयपुर

अब ई—बाजार एप पर किराने का सामान,,,2 हजार से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड

आईटी विभाग ने विकसित किया है ऐप
less than 1 minute read
Apr 30, 2020
Maha Corona: मुंबई में 6644 संक्रमित, आज 32 की मौत, पॉजिटिव केस हुए 9914 और स्वास्थ्य मंत्री कर रहे ये दावा...
Maha Corona: मुंबई में 6644 संक्रमित, आज 32 की मौत, पॉजिटिव केस हुए 9914 और स्वास्थ्य मंत्री कर रहे ये दावा...


जयपुर।
प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान लोगों को अपनी जरूरत के किराने के सामान को खरीदने के लिए कॉलोनी, मोहल्ले की किराने की दुकान पर जाने की जरूर नहीं है। प्रदेश के आईटी विभाग ने ई—बाजार ऐप विकसित किया है। इस ऐप पर 9 हजार से ज्यादा छोटे दुकानदार रजिस्टर्ड हो चुके हैं ओर से किराने के सामान की डोर टू डोर होम डिलीवरी कर रहे हैं।
आईटी विभाग के द्वारा तैयार इस एप पर प्रदेश भर के 2947 होलसेलर भी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं और वे कॉलोनी,मोहल्ले में स्थित किराना दुकान पर खादय सामग्री बेचना चाहते हैं। आईटी विभाग के इस ई— बाजार से प्रदेश के सभी उपभोक्ता भंडारों को जोड़ा गया है। जिससे लोगों को ज्यादा रेंज में घर पर ही जरूरत का किराने का सामान मिल सके।
इस एप को अभी तक 2 हजार से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं और जहां वे रह रहे हैं उस क्षेत्र के डेढ़ किलोमीटर के दायरे में स्थित किराना दुकानों पर आर्डर कर रहे हैं। ऐप पर डेढ किलोमीटर के दायरे में स्थित किराने की दुकानों के नाम और मोबाइल नंबर उपलब्ध है।

राज्य सरकार चाहती है कि बाजारों और किराने की दुकानों पर कम से कम भीड हो और लोग भी कम से कम अपने घरों से निकलें। जिससे कोरोना वायरस पर प्रभावी तरह से रोक लगाई जा सके। ऐप के जरिए अगर खरीद होगी तो वायरस का फैलाव अपने आप रूक जाएगा। कई देशों में 90 प्रतिशत सामान की डिलीवरी ऐप या आॅनलाइन की जा रही है।

Published on:
30 Apr 2020 07:35 am