
समाज के निर्माण के साथ-साथ नैतिक मूल्यों के विकास के लिए योगदान, समर्पण और जागरूकता फैलाने जैसे कार्यों के लिए एशियन आर्टिस्ट यूनियन की ओर से डॉ. थेजो कुमारी आमुदाला को राष्ट्रीय पद्म गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। डॉ. थेजो कुमारी ने विभिन्न क्षेत्रों में कदम रख, हर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपने प्रतिभाशाली व्यक्तिव को और भी बेहतर बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण, व्यवसाय, शांतिदूत, मानवाधिकार और सौंदर्य प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी योग्यता साबित की। कुमारी ने आगे बढ़कर मिस इंडिया ग्लैम आइकॉन अवार्ड, मिस इंडिया इंटरनेशनल अवार्ड 2022, मिसेज एशिया यूनिवर्स अवार्ड 2022 और मिसेज यूनिवर्स 2022 विनर का खिताब भी हासिल किए। कुमारी ने बताया कि अपने चालीसवें दशक में जब महिलाओं के लिए ये अवार्ड दूर का सपना था और कई अन्य युवतियां प्रतियोगिता में थी, तब मिसेज यूनिवर्स खिताब के लिए उन्होंने अपना वजन कम करने के साथ-साथ कड़ी मेहनत की व अपने आपको प्रतियोगिता के लिए उपयुक्त बनाया। हालांकि ये चुनौती पांच दिनों तक कई दौर की प्रतियोगिताओं के साथ चली और अंत में विजेता का चुनाव किया गया और थेजो कुमारी का नाम अनाउंस किया गया।
अब तक मिल चुके है ये अवार्ड
डॉ. थेजो कुमारी को ग्लोबल आयरन लेडी अवार्ड, वुमन आइकॉन अवार्ड, इंटरनेशनल ब्रिलिएंस अवार्ड, सुपरवुमन सोशल एंटरप्रेन्योर अवार्ड, नेल्सन मंडेला नोबल पीस अवार्ड, एपीजे अब्दुल कलाम एक्सीलेंस अवार्ड, महात्मा गांधी अवार्ड, गांधी-मंडेला इंटरनेशनल अवार्ड, स्वामी विवेकानंद एक्सीलेंस अवार्ड, डॉ. राजेंद्र प्रसाद अवार्ड, डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार, नाइटिंगेल ऑफ इंडिया सरोजिनी नायडू इंटरनेशनल अवार्ड, अब्दुल कलाम डायमंड स्पार्किंग अवार्ड, राजीव गांधी आइकन अवार्ड, मदर थेरिसा ह्यूमैनिटी अवार्ड, ह्यूमैनिटी एक्सीलेंस अवार्ड, रियल सुपरवुमन अवार्ड, भारत भूषण अवार्ड, भारत गौरव अवार्ड, भारतीय शौर्य सम्मान अवार्ड, भारतीय नारी रत्न पुरस्कार, नारी सम्मान पुरस्कार, रवींद्रनाथ टैगोर का साहित्यिक गौरव पुरस्कार, शक्तिशाली महिला पुरस्कार, अंतरराष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, राष्ट्रीय सेवा समाज रत्न पुरस्कार, राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, राष्ट्रीय प्रेरणा नेशनल पुरस्कार, अंतरराष्ट्रीय व्यापार उद्यमी पुरस्कार, अंतरराष्ट्रीय व्यापार टाइकून पुरस्कार, अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय आइकॉन पुरस्कार, भारतीय आइकॉन पुरस्कार, सार्क ब्रिलियन्स अवार्ड, ब्लिसफुल क्वीन अवार्ड, एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी वुमन अवार्ड, वूमन ऑफ द अवार्ड, वुमन आइकॉन अवार्ड, विजडम अवार्ड, इन्फ्लुएंस अवार्ड, सोशल वुमन एंटरप्रेन्योर अवार्ड, रियल सुपर वुमन अवार्ड आदि अनेक पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।