जयपुर

जेडीए स्वामित्व की भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

patrika.com
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jun 2020, 1:12 PM IST
Feature image

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने कल गोपालपुरा त्रिवेणी नगर में जेडीए स्वामित्व की भूमि से अतिक्रमण हटाया और जेडीए सम्पत्ति के बोर्ड लगाए। वहीं दांतली, सिरोली, दयारामपुरा और हरध्यानपुरा की पहाड़ियों में अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई की। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन रघुवीर सैनी ने बताया कि जोन-5 में जेडीए स्वामित्व की भूमि के गांव गोपालपुरा त्रिवेणी नगर में कुल 874.02 वर्गमीटर भूमि पर अवैध तरीके से जेडीए की बिना अनुमति के पक्के निर्माण कर लिए थे, जिन्हें सील किया गया। इस बेशकिमती भूमि का कब्जा लेकर जेडीए सम्पत्ति के बोर्ड लगवाए गए। खाली करवाई गई भूमि की बाजार दर 4.61 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसके साथ ही त्रिवेणी नगर के भूखण्ड संख्या-102, 103 में अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थी जिन्हें सील किया गया। उन्होंने बताया कि जोन-13 में कानोता क्षेत्र में संयुक्त गश्त के दौरान ग्राम दयारामपुरा एवं हरध्यानपुरा और जोन-09 में ग्राम दांतली सिरोली की पहाड़ी की तलहटी में जेडीए स्वामित्व की भूमि और पहाड़ी में अवैध खनन रोकने के लिए करीब 16 स्थानों पर जेसीबी से गहरी खाई खोदकर मार्गों को अवरूद्ध किया ।

Updated on:
19 Jun 2020, 1:12 PM IST
Published on: