जैन-ज़ी महिलाओं के लिए भारत के सबसे तेज़ी से विकसित होते फैशन-टेक ब्राण्ड्स में से एक न्यूमी ने जयपुर में अपने पहले स्टोर के लॉन्च के साथ राजस्थान में प्रवेश किया है।
- न्यूमी ने शहर की जीवंत फैशन संस्कृति व युवा ऊर्जा का संगम
जयपुर। जैन-ज़ी महिलाओं के लिए भारत के सबसे तेज़ी से विकसित होते फैशन-टेक ब्राण्ड्स में से एक न्यूमी ने जयपुर में अपने पहले स्टोर के लॉन्च के साथ राजस्थान में प्रवेश किया है। यह विस्तार ब्राण्ड के लिए और भी खास है क्योंकि न्यूमी के सह-संस्थापक व सीईओ, सुमित जसोरिया, जयपुर से ताल्लुक़ रखते हैं। ऐसे में यह लॉन्च टीम के लिए घरवापसी की तरह है।
डिज़ाइन की समृद्ध विरासत व स्टाइल के प्रति लगाव के चलते जयपुर शहर देश में फैशन के प्रति सबसे सजग शहरों में से एक के रूप में उभरा है। ऐसे में इस शहर में विस्तार न्यूमी के युवा-उन्मुख, अभिव्यक्तिशील व ट्रैन्ड्ज़-आधारित दृष्टिकोण को देखते हुए बेहद स्वाभाविक है। गुलाबी नगरी में 3000 वर्गफीट में फैला न्यूमी का पहला स्टोर प्रीमियम हाई-स्ट्रीट स्टोर है। इस स्टोर के साथ ब्राण्ड पहला दो-मंज़िला रीटेल फोर्मेट भी लेकर आया है, जिसे खरीदारी के अनुभव को बेहतरीन बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। स्टोर का लुक जयपुर की शाही और राजसी विरासत से प्रेरित है।
लॉन्च के अवसर पर सुमित जसोरिया, सीईओ व सह-संस्थापक, न्यूमी ने कहा, ‘‘जयपुर में लॉन्च मेरे लिए बेहद खास है, क्योंकि मेरा जन्म इसी शहर में हुआ, एक उद्यमी के रूप में मेरी यात्रा जयपुर से ही हुई थी। ऐसे में न्यूमी को गुलाबी नगरी में लाना मेरे लिए सर्कल पूरा करने जैसा है।” जयपुर को हमेशा से स्टाइल, रंगों एवं कारीगरी के प्रति लगाव के लिए जाना जाता है, ये विशेषताएं व्यक्तित्व व आत्म-अभिव्यक्ति को सशक्त बनाने के ब्राण्ड के मूल्यों से मेल खाती हैं। इस स्टोर के साथ हम शहर की युवा ऊर्जा और रचनात्मकता का जश्न मना रहे हैं, ऐसा स्थान जहां हर खरीददार‘न्यूमी के अपने वर्ज़न के साथ खोज सकता है।
2022 में हुई थी इस ब्रांड की शुरुआत 2022 में अपनी शुरुआत के बाद से न्यूमी अपने टेक्नोलॉजी-उन्मुख दृष्टिकोण के साथ देश भर में 17 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं प्रदान कर चुका है। ब्राण्ड हर सप्ताह 1000 से अधिक नए डिज़ाइन लेकर आता है। अपने इन्वेंटरी-लाइट मॉडल और फुर्तीली आपूर्ति श्रृंखला के साथ ब्राण्ड रियल-टाईम फैशन ट्रैन्ड्ज़ को ध्यान में रखते हुए अपने प्रोडक्ट्स लेकर आता है, और सुनिश्चित करता है कि ज़ैनज़ी के खरीददारों को हमेशा कुछ नया और बेहतरीन मिले।