New District In Rajasthan : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में जिला बनाने के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आजादी के बाद भारत में पहली बार एक साथ किसी राज्य में 19 जिले बनाए गए हैं। तब भी जब किसी प्रदेश को बांट गया हो। फिर चाहे उत्तर प्रदेश से अलग होकर बना उत्तराखंड की बात हो या फिर मध्यप्रदेश से अलग होकर बना छत्तीसगढ़ हो।

यहां तक की बिहार से अलग होकर बने झारखंड में भी इतने जिले नहीं बनें। दक्षिण में आंध्रप्रदेश और तेलंगाना बंटवारे में भी इतने जिले नहीं बने हैं। गौरतलब है कि भौगोलिक रूप से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है। यह सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय सीमा भी साझा करता है। ऐसे में जिलों की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
...गहलोत ने धो डाली तोहमत
इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सारी तोहमत भी धो दी है। उन्हें लेकर कहा जाता था कि करीब 15 साल के कार्यकाल में एक भी जिला नहीं बनाया है। ऐसा था भी लेकिन उन्होंने एक साथ 19 जिलों की घोषणा करके सभी को चौंका दिया। इसके साथ उन्होंने तीन संभाग भी बनाए हैं।
...आजादी के बाद एक साथ इतने जिले
देश के राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इतने जिले तो देश में किसी नए राज्य की घोषणा की बाद भी नहीं बने हैं। आजादी के बाद यह पहली बार है कि इतनी संख्या में किसी प्रदेश में 19 जिले बनाए गए हैं। राजस्थान की अगर बात करें तो पहली बार कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जिले बनाए हैं।