जयपुर

गुरु तेग बहादुर के जीवन से हमें त्याग, सेवा, समर्पण

• •
Updated: 24 Nov 2026, 7:00 AM IST
Feature image

Bबाड़मेर.B सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) ने पीएम श्री महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय, स्टेशन रोड बाड़मेर में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। लगभग 400 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी दीपाराम चौधरी ने छात्रों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि गुरु तेग बहादुर के जीवन से हमें त्याग, सेवा, समर्पण और धर्म-संस्कृति की रक्षा की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने संस्कृति मंत्रालय के इस अनूठे प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बी डी तातेड ने भारत की विविध संस्कृतियों और एकता पर जोर दिया। उन्होंने नई पीढ़ी को गुरु तेग बहादुर के त्याग और संस्कारों से सीखने का आह्वान किया। विद्या भारती के अखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख देरामाराम विश्नोई ने गुरु तेग बहादुर की शिक्षाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। मुख्य वक्ता शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी, उत्तरलाई के मुख्य ग्रंथी गुरजीत सिंह ने गुरु तेग बहादुर के निडर व्यक्तित्व और औरंगजेब के सामने न झुकने का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने पुत्रों और स्वयं का बलिदान किया। प्रधानाचार्य मोतीलाल जांगिड़ ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को गुरु तेग बहादुर जैसे महान बलिदानियों की जानकारी मिलती है। निबंध प्रतियोगिता में भैरवी ने प्रथम, गुनगुन ने द्वितीय और रावताराम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में ओमदास प्रथम, पीयूष देव द्वितीय और टीना कुमारी तृतीय रहीं।

Updated on:
24 Nov 2026, 7:00 AM IST
Published on: