24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / चालुक्यकाल से ही बागलकोट में बौद्ध परंपरा के ऐतिहासिक प्रमाण : जक्कप्पनवर

चालुक्यकाल से ही बागलकोट में बौद्ध परंपरा के ऐतिहासिक प्रमाण : जक्कप्पनवर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 24 Nov 2026, 7:02 AM IST

- धम्मचक्र परिवर्तन दिवस पर सामाजिक समरसता, संवैधानिक मूल्यों और बौद्ध विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

बागलकोट. चालुक्यकाल से ही क्षेत्र में बौद्ध परंपरा के ऐतिहासिक अवशेष और सांस्कृतिक विरासत विद्यमान हैं। चालुक्य इतिहास एवं अस्मिता के पुनरुत्थान के प्रयासों के साथ बौद्ध धम्म के योगदान को भी उचित पहचान मिलनी चाहिए। यह विचार विधान परिषद सदस्य एफ.एच. जक्कप्पनवर ने नवनगर स्थित आंबेडकर भवन में आयोजित धम्मचक्र परिवर्तन दिवस समारोह का उद्घाटन कर व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि डॉ. बी.आर. आंबेडकर के कारण समाज को बौद्ध धम्म का मार्ग मिला। धम्म केवल स्वीकार करने का विषय नहीं, बल्कि उसे जीवन में आत्मसात करना आवश्यक है। बौद्ध विहारों में नियमित गतिविधियां हों और परिवार सहित लोगों की भागीदारी बढ़े। उन्होंने संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय के अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता तुमकुर के विचारक नटराज बुदाळ ने कहा कि बौद्ध धम्म ज्ञान, विवेक, समानता और मानवता पर आधारित जीवन दर्शन है। नवयान अपनाने से पहले इसके सिद्धांतों का गंभीर अध्ययन और व्यवहार में पालन जरूरी है।

शिवमोग्गा के व्याख्याता राचप्पा ने कहा कि किसी भी विचार को बिना प्रश्न किए स्वीकार नहीं करना चाहिए। विवेक, अनुभव और तर्क से सत्य की पहचान करना ही धम्म का मार्ग है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नाटक बुद्ध धम्म संघ समिति के मानद अध्यक्ष बी. गोपाल ने की। उन्होंने कहा कि जातिविहीन समाज का निर्माण डॉ. आंबेडकर का प्रमुख सपना था। बौद्ध धम्म का प्रसार भाषणों तक सीमित न रहकर प्रत्येक परिवार की जिम्मेदारी बनना चाहिए।