24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / ,,,,,पेज-05, फ्लेयर,,,,, महाराष्ट्र की जल नीति पर विधायक यशवंतरायगौड़ा ने जताई नाराजगी

,,,,,पेज-05, फ्लेयर,,,,, महाराष्ट्र की जल नीति पर विधायक यशवंतरायगौड़ा ने जताई नाराजगी

जयपुर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 24 Nov 2026, 7:02 AM IST

- भीमा नदी के 15 टीएमसी पानी पर कर्नाटक का अधिकार, गन्ना किसानों को 3,700 रुपए प्रति टन देने का ऐतिहासिक फैसला

विजयपुर. महाराष्ट्र द्वारा कर्नाटक के हिस्से का पानी छोडऩे में कथित तौर पर आनाकानी किए जाने पर इंडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भीमाशंकर सहकारी चीनी कारखाने के अध्यक्ष यशवंतरायगौड़ा पाटिल ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भीमा नदी क्षेत्र में 27 टीएमसी पानी उपलब्ध होने के बावजूद कर्नाटक को उसके अधिकार का पानी देने में टालमटोल की जा रही है। कर्नाटक को एक बूंद भी पानी नहीं देने की मानसिकता दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

संवाददाता सम्मेलन में विधायक पाटिल ने कहा कि दासूर और उमरज सहित सीमावर्ती क्षेत्रों तक पानी पहुंचाने में भी महाराष्ट्र बाधाएं पैदा कर रहा है। समझौते के अनुसार कर्नाटक को 15 टीएमसी पानी मिलना चाहिए। इस विवाद का स्थायी समाधान निकालने के लिए केंद्र सरकार सभी संबंधित राज्यों की बैठक बुलाए। राज्य सरकार भी महाराष्ट्र के साथ समन्वय स्थापित कर ठोस कदम उठाए। इस दिशा में कलबुर्गी जिला प्रभारी मंत्री प्रियांक खडग़े भी पहल कर रहे हैं।

उन्होंने सूखा और बाढ़ से सीमावर्ती किसानों की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए आपदा प्रबंधन के लिए अलग मंत्रालय और प्रभावी व्यवस्था बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कृष्णा और कावेरी की तरह सहायक नदियों तथा नदी क्षेत्रों का संरक्षण भी जरूरी है।

गन्ना किसानों को बड़ी राहत

भीमाशंकर सहकारी चीनी कारखाने ने किसानों के हित में गन्ने का मूल्य 3,700 रुपए प्रति टन निर्धारित किया है। विधायक पाटिल ने कहा कि कम पैदावार और किसानों की मांग को देखते हुए 3,600 रुपए की मांग पर अतिरिक्त 100 रुपए देने का निर्णय लिया गया है। कारखाने को अतिरिक्त लाभ होने पर उसका हिस्सा भी किसानों को दिया जाएगा।

इंडी क्षेत्र को 566 करोड़ की विकास योजनाएं

इंडी-आलमेल-अफजलपुर सडक़ निर्माण के लिए 490 करोड़ रुपए तथा भीमा नदी पर पडनूर-अंकलगी के निकट 76 करोड़ रुपए की लागत से बैराज निर्माण को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली है। विधायक ने इसे क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

371(जे) में विजयपुरा को शामिल करने की मांग

पूर्व विधायक दिवंगत एम.एम. सज्जन द्वारा विजयपुर को संविधान के अनुच्छेद 371(जे) के अंतर्गत शामिल कराने के लिए किए गए संघर्ष का उल्लेख करते हुए विधायक पाटिल ने कहा कि इस मांग को लेकर जनआंदोलन तेज होना चाहिए। भौगोलिक, प्राकृतिक और सामाजिक दृष्टि से विजयपुरा का कलबुर्गी क्षेत्र से गहरा जुड़ाव है। इसके बावजूद 371(जे) का लाभ नहीं मिलना जनता के लिए पीड़ा का विषय है।