जयपुर. जिला विशेष टीम और खोह नागोरियान थाना पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चार किलो गांजा बरामद किया है।
जयपुर. जिला विशेष टीम और खोह नागोरियान थाना पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चार किलो गांजा बरामद किया है।
डीसीपी (पूर्व) संजीव नैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गोवर्धन गुर्जर (22) नीमेड़ा फागी का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा बगरू से लेकर आता है। जयपुर में यह गांजा बेचने वालों को सप्लाई करता है। गांजा 10 से 12 हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से लेकर आता है और जयपुर में गांजा बेचने वालो को 15 हजार रुपए के हिसाब से बेचता है। जिससे उसकी अच्छी कमाई हो जाती है। यह काम वह काफी समय से कर रहा है। पुलिस अब यह पता लगा रही कि वह गांजा किन लोगों को सप्लाई करता था।