जयपुर

Pratap Singh Khachariyawas : पीएम मोदी सुरक्षा चूक मामले में आया बयान, कह डाली ये बात

Gehlot Minister Pratap Singh Khachariyawas on PM Security Lapse : मंत्री प्रताप सिंह का आरोप,हर चुनाव में नया मुद्दा ढूंढती है भाजपा, प्रधानमंत्री की सुरक्षा का मामला चिंता का विषय लेकिन इस पर राजनीति न हो, कांग्रेस के 2 प्रधानमंत्री आतंकवाद का शिकार हुए
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2022, 3:48 PM IST
Feature image

जयपुर।

कांग्रेस शासित पंजाब राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले को लेकर इन दिनों सियासत तेज है,भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर बयान बाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद अब खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी इस मामले में भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

खाचरियावास ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला बेहद गंभीर है।प्रधानमंत्री केवल भाजपा के नहीं इस देश के हैं। जिस तरह से भाजपा इस पूरे मामले में कांग्रेस शासित पंजाब को बदनाम करने की कोशिश कर रही है वह एक ओछी राजनीति है।
भाजपा को इस तरह के कृत्यों से बचना चाहिए।

खाचरियावास ने कहा कि हर चुनाव में बीजेपी कोई नया मुद्दा लेकर आ जाती है, पहले पाकिस्तान के नाम पर चुनाव लड़ती थी और अब जब पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं तो प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर बेवजह मुद्दा बनाया जा रहा है।

कांग्रेस के 2 प्रधानमंत्री शहीद हुए
प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस कभी भी बेवजह के मुद्दों को तूल नहीं देती है कांग्रेस के भी दो प्रधानमंत्री आतंकवाद का शिकार हुए हैं। इंदिरा गांधी शहीद हो गई, राजीव गांधी शहीद हो गए और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह भी शहीद हो गए थे लेकिन कभी भी कांग्रेस ने इन मुद्दों को तूल नहीं दिया।

बॉर्डर पर सबसे ज्यादा पंजाब के जवानों ने शहादत दी
खाचरियावास ने भाजपा नेताओं को निशाना साधते हुए कहा कि जो भाजपा के नेता पंजाब और पंजाब सरकार पर सवाल उठा रहे हैं उन्हें यह समझना चाहिए कि बॉर्डर पर सबसे ज्यादा शहादत पंजाब के नौजवानों ने दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी कहा था कि अगर प्रधानमंत्री की सुरक्षा पर कोई बात आती तो वह अपनी जान भी देने को तैयार हैं।

गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाई
खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहां की इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या के बाद गांधी परिवार सुरक्षा देने के लिए एसपीजी का गठन किया गया था लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने सत्ता में आते ही गांधी परिवार से एसपीजी की सुरक्षा हटा ली जबकि सबसे ज्यादा जान का खतरा गांधी परिवार पर ही बना रहता है। बावजूद इसके केंद्र सरकार ने गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटा दी।

Published on: