जयपुर

पायलट और गहलोत की कलह से भारत जोड़ो यात्रा पर नहीं पड़ेगा फर्क : राहुल गांधी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 5 दिसंबर को राजस्थान में आएगी और 15 दिनों तक कई जिलों से गुजरेगी। राहुल की यात्रा ऐसे वक्त पर हो रही है जब राजस्थान कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट की बीच सियासी तलवार खिंची हुई है।
less than 1 minute read
• •
Nov 28, 2022
rahul_gandhi_pic.png

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी बीजेपी पर निशाना साध रहे है लेकिन राजस्थान कांग्रेस में उपजे विवाद पर उन्होंने गोलमोल जवाब दिया, राहुल ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट को कांग्रेस का एसेट्स (Assets) बताया साथ ही बोले किसने किसको क्या कहा इस पर वो कोई बात नहीं करना चाहते। राहुल ने साफ किया उनका पूरा फोकस यात्रा पर है।

राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा से पहले गुर्जर समाज भी आक्रामक है उनकी यात्रा को राजस्थान में नहीं घुसने देने का दावा किया जा रहा है और गुर्जर समाज को मनाने की सरकार की पहली कोशिश भी नाकाम हो चुकी है। ऐसे राजस्थान में राहुल गांधी के लिए चुनौतियों की एक लंबी फेहरिस्त पहले से ही तैयार है।

विपक्ष राजस्थान सरकार के चार साल पूरे होने पर आक्रोश रैली निकाल गहलोत सरकार की नाकामियां गिना रहा है ऐसे में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान इतनी आसानी से पूरी नहीं होगी, उनकी सबसे बड़ी चुनौती होगी गहलोत और पायलट में समन्वय बिठाना अगर ये काम नहीं हुआ तो अगले साल राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Updated on:
28 Nov 2022 04:15 pm
Published on:
28 Nov 2022 04:14 pm
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Election: कांग्रेस या BJP? राजस्थान के पंचायत चुनाव में कौन मारेगा बाज़ी? जानिए दोनों प्रतिद्वंदियों की तैयारी 

जयपुर-जोधपुर अग्निकांड से भी नहीं जागा राजस्थान: दिल्ली-मुंबई में रोबोट बुझा रहे आग, यहां डेमो के आगे नहीं बढ़ी बात

कन्हैयालाल हत्याकांड: ‘न्याय की कुर्सी’ पर बैठे जजों ने क्यों याद किए महात्मा गांधी और रामधारी सिंह दिनकर?

ग्राउंड रिपोर्ट: वक्त था दुकान सजाने का…दूसरी दुकान तलाशने को हो गए मजबूर, जयपुर में न्यू सांगानेर रोड के व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें

राजस्थान पत्रिका का Property Expo 9 अक्टूबर से, फेस्टिव सीजन में प्रॉपर्टी मार्केट में आएगी रौनक, मिलेंगे कई विकल्प