
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
टोंक. गुर्जर समाज की ओर से नवनिर्मित मां पन्नाधाय गुर्जर बालिका छात्रावास का शनिवार को शुभारम्भ किया गया। समारोह में नगर परिषद करौली के निवर्तमान अध्यक्ष राजाराम गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समाज के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किया।
मुख्य अतिथि राजाराम गुर्जर ने कहा कि समाज में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आया है। पहले छात्रावासों का निर्माण मुख्यत: बालकों के लिए होता था, लेकिन अब बालिकाएं भी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में गुर्जर समाज की बालिकाओं के लिए यह पहला छात्रावास है, जो भविष्य में अन्य समाजों के लिए भी प्रेरणा बनेगा। उल्लेखनीय है कि छात्रावास के निर्माण में राजाराम गुर्जर ने सर्वाधिक 11 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। कार्यक्रम में राजस्थान गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष उदयलाल गुर्जर, पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर, केसरलाल गुर्जर, ब्रजराज गुर्जर, कालूराम रगल, नेहनू पटेल, लक्ष्मीनारायण गुर्जर, शिवराज, रामप्रकाश बदुड़ी, हरिभजन गुर्जर, रामअवतार, देवलाल, किशन, के.एल. गुर्जर, रामभरत गुर्जर, देवनारायण गुर्जर, विनोद गुर्जर, रामलाल लांगड़ी, देवराज गुर्जर, देवलाल सरपंच, कुलदीप, सुरेश हर्षल, शिवराज भगत, मोहन गुर्जर सरपंच सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।