
जयपुर। पूरे देश में कोहराम मचा चुके कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए शहर की एक कंपनी ने फेस रिकॉग्नाइजेशन टेम्परेचर मेजरमेंट फीचर से युक्त डिवाइस बनाया है। रैम्स क्रिएटिंव की ओर से तैयार 'गोकोना' डिवाइस को ऑफिस, स्कूलों, अस्पतालों जैसी जगहों पर लगाने से वायरस के संक्रमण को रोका जा सकता है। जहां वे सभी आने वाले लोगों को बिना छुए रिकॉग्नाइज कर सकता है। वहीं कुछ दूरी से ही तापमान भी नाप लेता है। गोकोना तापमान साधारण नहीं होने पर अलार्म बजाकर संकेत करता है।
वर्बल वार्निंग सिग्नल सिस्टम
गोकोना वर्बल वार्निंग सिग्नल सिस्टम भी है जिससे व्यक्ति का बॉडी टेम्परेचर अगर असाधारण हो तो वह वर्बल वार्निंग देता है। वहीं गोकोना अटेंडेंस के सभी आस्पेक्ट्स को सपोर्ट करता है। जैसे ओवरटाइम, एब्सेंट, हाफ डे के साथ ही यह अटेंडेंस मशीन की भी भूमिका निभा लेता है। यह ऑफिस में काम कर रहे सभी वर्कर्स की रियल टाइम आईडी चेक करता है।
ये भी पढ़ें :— जरूरतमंदों को खाने के वितरण के लिए तैयार किया अन्नपूर्णा एप
लॉकडाउन में जरूरतमंदों को दो वक्त की रोटी समय पर उपलब्ध हो, इसके लिए कई स्वयंसेवी संस्थाएं कार्य कर रही है। लेकिन इसमें भीड़भाड़ की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है। ऐसे में शहर में आईटी कंपनी क्लोवर ने अन्नपूर्णा ऐप तैयार किया है जिसमें स्वयंसेवी संस्थाएं भोजन वितरित कर रही है या जो लोग मदद करना चाहते हैं, जरूरतमंद को कोई जरूरत हो तो इस पर रजिस्टर कर सकते हैं।
राज्य सरकार को भेजा प्रस्ताव
कंपनी के सीईओ अनिरूद्ध कृष्ण वैष्णव ने बताया कि इस ऐप पर खाने की जरूरत को रजिस्टर करवा सकते हैं। एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध ऐप को अब लांच किया जाएगा। इसका प्रस्ताव राज्य सरकार को भी भेजा है।