जयपुर

हरमाड़ा इलाके में पुलिस की मिलीभगत से बजरी का होता गौरखधंधा

हरमाड़ा इलाके में पुलिस की मिलीभगत से बजरी का होता गौरखधंधालोगों की सूचना पर पुलिस करती है छोटी मोटी कार्रवाई

less than 1 minute read
Oct 20, 2018

जयपुर । प्रदेश में बजरी खनन पर रोक के बावजूद भी प्रशासन के नाक के नीचे बेखौफ होकर खनन माफिया बजरी से भरे ट्रकों का परिवहन कर रहे है, ये ट्रक हरमाड़ा इलाके से होकर जयपुर सीकर हाइवे 52 पर गुजरते नजर आते हैं अक्सर ऐसा नहीं है कि पुलिस प्रशासन व प्रशासनिक अधिकारियों को इस मामले की जानकारी नही है, जानकारी बावजूद पुलिस प्रशासन व प्रशासनिक अधिकारियों की गैर जिम्मेदारी व लापरवाही के चलते बेखौफ खनन माफिया अवैध बजरी का जमकर परिवहन कर रहे हैं, ऐसा ही एक मामला शनिवार को सामने आया है जहां हरमाड़ा थाना पुलिस ने लोगों की सूचना पर बजरी से भरे दो अवैध ट्रकों को जप्त किया है।

हम आपको बता दें कि चौमूं, हरमाडा, गोविंदगढ़ सहित तीन थानों में रोजाना दर्जनों बजरी से भरे ट्रक हाईवे से गुजरते हैं लेकिन ना ही पुलिस कोई कारवाई करती है ही संबंधित विभाग कोई कार्यवाही कर रहे हैं । ऐसा लग रहा है कि पुलिस प्रशासन व अधिकारियों की मिलीभगत के चलते अवैध खनन माफिया बेखौफ होकर ऊंचे ऊंचे दामों पर बजरी को गोरखधंधा कर रहे हैं।

अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस प्रशासन व प्रशासनिक अधिकारियों की नींद कब टूटेगी और इन अवैध खनन माफियाओं पर कार्रवाई हो पाएगी।हालांकि पुलिस लोगों की सूचना पर छुटपुट कार्रवाई कर इतिश्री कर लेती है, लेकिन हाइवे पर प्रतिदिन दर्जनों ट्रक बजरी से भरे निकलते है इन पर कार्रवाई कौन करे।

Published on:
20 Oct 2018 06:37 pm
Also Read
View All