जयपुर

पति नहीं था घर पर…पत्नी के लगी गोली…सास ने दामाद पर मुकदमा दर्ज करवाया

पति नहीं था घर पर...पत्नी के लगी गोली...सास ने दामाद पर मुकदमा दर्ज करवाया
2 min read
Jul 16, 2018
Gun SHot
police arrested with gun


जयपुर।

विधायकपुरी थाना इलाके में महिला को घर में घुसकर गोली मारने का मामला सामने आया है। मामले में किसी नजदीकी व्यक्ति का हाथ बताया जा रहा है। आज पुलिस घटना स्थल से एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम की मदद से साक्ष्य जुटा रही है। इसके अलावा घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे। फिलहाल महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घायल महिला की मां ने अपने दामाद के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

आएं दिन होते थे झगड़े

विधायकपुरी थानाधिकारी मनीष चारण ने बताया कि महिला व उसके पति में आए दिन झगड़े होते रहते थे। महिला और उसके पति के बीच झगड़ों को लेकर पुलिस में शिकायत भी पहुंची थी। इस मामले में महिला के पीहर पक्ष की ओर से महिला के पति व ससुराल वालों पर जान से मारने का प्रयास के आरोप लगाए हैं। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। आरोप है कि राकेश ने दो शादियां की है। कुछ दिनों से कलह भी चल रही थी।

एफएसएल टीम मौके पर

आज महिला को गोली मारने के मामले में एफएसएल और पुलिस घटना स्थल से साक्ष्य जुटाएगी। पुलिस मान रही है कि गोली मारने में किसी नजदीकी व्यक्ति का हाथ हो सकता है। महिला व उससे जुडे लोगों से पूछताछ की जा रही है। महिला भी बार-बार अपने बयान बदल रही है। फिलहाल महिला खतरें से बाहर है। गौरतलब है कि मूलत: फागी निवासी महिला वीनू गुप्ता विधायकपुरी की द्वारकापुरी कॉलोनी में पति व बच्चे के साथ किराए पर रहती है। रविवार सुबह किसी ने वीनू गुप्ता को घर में घुसकर गोली मार दी। महिला को घर में ही किसी ने गोली मार दी। गंभीर अवस्था में महिला के पति ने उसे जवाहर सर्किल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।

डेढ़ महीनें में पांच घटनाएं

जयपुर में बीते करीब डेढ़ महीनें में गोलीबारी की पांच घटनाएं हो चुकी है। गोलीबारी दहशत फैलाने के लिए हुई है ऐसे में सभी घटनाओं से पुलिस के इकबाल पर भी सवाल उठ रहे हैं और ज्यादातर मामले में पुलिस अभी तक गोली चलाने वाले किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। यहां तक कि शहर में कहां से हथियार आ रहे है इस बारे में भी पुलिस कुछ ज्यादा जानकारियों नहीं जुटा सकी है।

Published on:
16 Jul 2018 12:29 pm