जयपुर

दिवाली से ठीक पहले राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी

festive celebration: राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी को लेकर पूर्व में ही आदेश जारी हो गए थे।
less than 1 minute read
Oct 30, 2024
everyone's Diwali is bright

जयपुर। राजस्थान में दीपावली से एक दिन पहले सरकारी कर्मचारियोंं का वेतन जमा हो गया है। वे अब खुलकर दीपावली का पर्व मना सकेंगे। सरकारी कर्मचारियों का वेतन एक तारीख को आता है। लेकिन इस बार 31 अक्टूबर को दीपावली होने के कारण कई कर्मचारी संघों ने मांग की थी कि इस बाद दीपावली का वेतन जल्द मिल जाए। ताकि दीपावली पर्व पर खुलकर खर्च कर सकेंगे।

सरकार ने यह जारी किए थे आदेश
राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी को लेकर पूर्व में ही आदेश जारी हो गए थे। भजनलाल सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को सैलरी और पेंशन दिवाली से पहले देने का आदेश जारी कर दिए थे। वित्त विभाग के आदेशानुसार इस बार सरकारी कर्मचारियों की पेंशन और सैलरी 30 अक्टूबर देने के आदेश हुए थे।
इस आदेश के अनुसार 31 अक्टूबर को दीपावली पर्व होने के कारण जो कि राजपत्रित अवकाश है, राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि राजकीय कार्यालयों के अधिकारियों/कर्मचारियों (पंचायती राज विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों सहित) के माह अक्टूबर, 2024 के वेतन एवं भत्तों आदि का भुगतान दिनांक 30 अक्टूबर 2024 को/से कर दिया जाए।
इसी प्रकार पेंशन भुगतान कार्यालयों से पेंशन पाने वाले पेंशनरों को भी उनके माह अक्टूबर, 2024 की पेंशन का भुगतान उपरोक्तानुसार कर दिया जाए। यह आदेश दिल्ली स्थित राजस्थान सरकार के कार्यालयों पर भी लागू होगा।

Updated on:
30 Oct 2024 02:22 pm
Published on:
30 Oct 2024 12:17 pm