जयपुर

राजकीय एकीकृत अस्पताल का शिलान्यास, मिल सकेगी आयुर्वेद चिकित्सा सुविधा

HEALTH NEWS IN HINDI : प्रताप नगर सेक्टर 10 स्थित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय ( Government Ayurveda Hospital ) के पास राजकीय एकीकृत चिकित्सालय का निर्माण किया जाएगा । ( Dr. Raghu Sharma ) चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा आज इस चिकित्सालय का शिलान्यास करेंगे।
less than 1 minute read
Jan 30, 2020
health news, jaipur news, health tips

HEALTH NEWS IN HINDI : प्रताप नगर सेक्टर 10 स्थित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय ( Government Ayurveda Hospital ) के पास राजकीय एकीकृत चिकित्सालय का निर्माण किया जाएगा ।
( Dr. Raghu Sharma ) चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा आज इस चिकित्सालय का शिलान्यास करेंगे।

बता दे आयुर्वेद चिकित्सालय के पास स्थित 2835.50 वर्गमीटर खाली भूखंड पर 50 पलंग क्षमता वाला यह चिकित्सालय बनाया जाएगा । अस्पताल में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे । करीब 9 करोड़ की लगात से बनने वाले इस अस्पताल का निर्माण आयुष मिशन के माध्यम से किया जा रहा है। अस्पताल के बनने से पंचकर्म के माध्यम से शोधन चिकित्सा, क्षार सूत्र के माध्यम से अर्श भगंदर (पाइल्स फिस्टूला) के ऑपरेशन, जलोका एवं अन्य विधियों से रक्त मोक्षण के उपकर्म की सुविधाएं मिल सकेंगी । यूनानी चिकित्सा की कपिंग थैरेपी और वृद्धावस्था में होने वाली बीमारियों
की विशेष चिकित्सा के साथ बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी से होने वाली बीमारियों का उपचार किया जाएगा।

Published on:
30 Jan 2020 07:06 am