जयपुर

सावधान! आज और कल इन इलाकों में अति भारी बारिश का अलर्ट, बीसलपुर बांध में पानी की आवक तेज, दो गेट और खोले गए

Heavy Rain Alert in Rajasthan: देश में मानसून ( Monsoon ) एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ( IMD ) ने सोमवार और मंगलवार को पूर्वी राजस्थान ( Eastern Rajasthan ) के कई इलाकों में अति भारी बारिश ( Heavy Rain in Rajasthan ) की चेतावनी दी है...
2 min read
Aug 26, 2019
heavy_rain.jpg

जयपुर। प्रदेश में मानसून ( Monsoon ) एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ( IMD ) ने सोमवार और मंगलवार को पूर्वी राजस्थान ( Eastern Rajasthan ) के कई इलाकों में अति भारी बारिश ( Heavy Rain in Rajasthan ) की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ( Rajasthan Weather Forecast ) ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में एक दो स्थानों पर भारी से भी भारी बारिश का अलर्ट ( Heavy Rain Alert ) जारी किया है। भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़, बूंदी, बांरा, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, चित्तौडगढ़ एवं सिरोही जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, चित्तौडगढ़, प्रतापगढ, एवं सिरोही जिलों में भारी बरसात की चेतावनी दी है।

विभाग ने राजस्थान के अलावा पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही अंडमान निकोबार, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, केरल और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी तूफान के साथ बिजली कडक़ेगी। अरब सागर के दक्षिण पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों में तेज रफ्तार से हवा चलेगी।


वहीं रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश ( rain ) का दौर चला। राजधानी जयपुर में कई जगह बूंदाबांदी और कई इलाकों में तेज बारिश से लोगों को राहत महसूस हुई है। शहर के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे सडक़ों पर पानी बहने लगा। सोमवार को भी मौसम विभाग ने जयपुर में मेघगर्जन के साथ हल्की एवं मध्यम बारिश की संभावना जताई है।


बीसलपुर बांध के दो गेट और खोले गए ( Bisalpur Dam Water Level )
प्रदेश में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होते ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया जिसके चलते बीसलपुर बांध ( Bisalpur Dam ) में पानी की आवक बढऩे से आज सोमवार तडक़े तीन बजे बांध के दो गेट और खोले गए है। रविवार को बांध के खुले एक गेट से ही पानी की निकासी हो रही थी। बांध स्थित कंट्रोल रूम की सूचना के अनुसार रविवार रात तक बांध के एक गेट से पानी की निकासी जारी रही वहीं आज तडक़े बांध में पानी की आवक रिजर्व लाइन से ज्यादा होते ही डेम के गेट नंबर 8 और 10 को भी खोला गया है। जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता रविंद्र कटारा के अनुसार त्रिवेणी में पानी का बहाव दो मीटर उंचाई के आस पास बना रहा है जिससे बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार हो रही है। रिजर्व लाइन से ज्यादा बांध का जलस्तर बढऩे के कारण पानी का दबाव कम करने के लिए दो गेट और खोलकर पानी की निकासी की मात्रा को बढ़ाया गया है।

Updated on:
26 Aug 2019 07:41 am
Published on:
26 Aug 2019 07:14 am