जयपुर

मौसम तंत्र सक्रिय, राजस्थान के एक दर्जन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अगले 3-4 दिन बरसेगा कहर!

मानसून दूसरे दौर में प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में सक्रिय है और कई इलाकों में अगले तीन चार दिन झमाझम बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ( IMD ) ने जारी किया है। वहीं कुछ इलाकों में अगले 72 घंटे में मूसलाधार बारिश ( Heavy Rain in Rajasthan ) होने की चेतावनी भी मौसम केंद्र ने दी है...

2 min read
Aug 30, 2019
rain15.jpg

जयपुर। मानसून दूसरे दौर में प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में सक्रिय है और कई इलाकों में अगले तीन चार दिन झमाझम बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ( IMD ) ने जारी किया है। वहीं कुछ इलाकों में अगले 72 घंटे में मूसलाधार बारिश ( Heavy Rain in Rajasthan ) होने की चेतावनी भी मौसम केंद्र ने दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तंत्र के असर से गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में तेज बारिश का दौर बना रहेगा। वहीं प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में भी हल्की बारिश होने व अगले सप्ताह कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है।

अगले 48 घंटे में बांसवाड़ा, बारां, चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, डूंगरपुरा, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा होने की चेतावनी ( Heavy Rain Alert ) मौसम विभाग ने दी है। बीते 24 घंटे में राजधानी जयपुर समेत कई इलाकों में रिमझिम बारिश का दौर चला। जयपुर में देररात तक हल्की बूंदाबांदी हुई। रात के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज हुई लेकिन हवा की गति थमने पर रात में उमस का जोर रहा है। शहर में आज सुबह छह बजे अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ वहीं सुबह शहर में छितराए बादलों की आवाजाही बनी रही है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज बादल छाए रहने और छिटपुट बौछारें गिरने की संभावना है।

बीसलपुर में लगातार पानी की बंपर आवक
बीसलपुर बांध ( Bisalpur Dam ) में पानी की बंपर आवक ने जयपुर, अजमेर और टोंक जिलों में अगले दो साल तक जलापूर्ति का इंतजाम कर दिया है। बारिश का दौर कुछ धीमा होने के बाद भी बांध में पानी की आवक जारी है और बीते बुधवार शाम से डेम के चार गेट खुले हैं जहां से 24040 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। गौरतलब है कि निर्माण के बाद बीसलपुर बांध इस बार पांचवी बार ओवरफ्लो हुआ है। बीते 19 अगस्त को बांध के दो गेट खोले गए वहीं इसके बाद से लेकर अब तक बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी लगातार हो रही है। बुधवार शाम त्रिवेणी में पानी का बहाव चार मीटर उंचाई से ज्यादा होने पर बांध का चौथा गेट खोलकर 72 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। लेकिन इसके बाद त्रिवेणी में पानी का बहाव तीन मीटर से कम हो गया। आज सुबह त्रिवेणी में पानी का बहाव 2.50 मीटर उंचाई पर रहा है लेकिन फिर भी बीसलपुर बांध के चार गेट खुले हैं और 24040 क्यूसेक पानी की निकासी बनास में की जा रही है। बीते 24 घंटे में बांध के कैचमेंट एरिया में 14 मिमी बारिश भी दर्ज हुई है। वहीं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने अगले कुछ दिन और बांध से पानी की निकासी जारी रहने की संभावना जताई है।

Published on:
30 Aug 2019 09:36 am