जयपुर

जयपुर में 26 से 30 सितंबर तक होगा हिंदू आध्यात्मिक व सेवा मेला, हुआ आध्यात्मिक संगोष्ठी का आयोजन

हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन की ओर से मेले का आयोजन होगा। इससे पहले आज संत समागम प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

less than 1 minute read
Sep 01, 2024

जयपुर। आदर्श नगर स्थित दशहरा मैदान में 26 से 30 सितंबर तक चतुर्थ हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले का आयोजन होगा। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन की ओर से मेले का आयोजन होगा। इससे पहले आज संत समागम प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रदेश के सभी महामंडलेश्वर और विभिन्न मठों के मठाधीशो और व्यापार मंडल के अध्यक्षों और सामाजिक संगठनों के प्रबुद्ध जनों ने हिंदुत्व पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। एचएसएस फाउंडेशन के प्रदेश सचिव सोमकान्त शर्मा ने बताया की विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रबुद्ध जनों ने हिंदुओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहे सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं बताया की हिंदुत्व बिना सेवा कार्य अधूरा है।

विधायक व हाथोज धाम के बालमुकुंद आचार्य ने कहा की हिंदू समाज को अलग-अलग धर्म में अलग-अलग संगठनों में या अलग-अलग जातियों में बांटने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हम सब हिंदू है और हिन्दुत्व अपने आप में ही एक पूरा का पूरा समाज है। हम एकजुट होकर हर समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। हमें हमारे बच्चों को बचपन से ही आध्यात्मिक और पौराणिक कथाओं का वर्णन और ज्ञान देना चाहिए। जिससे हमारे समाज में व्याप्त बुराइयों को हम मिटा सके। कार्यक्रम में स्वामी सर्वदर्शन महाराज, स्वामी वेदांती हरिशंकर दास महाराज, स्वामी बसंतानंद महाराज व अन्य मौजूद रहे।

Published on:
01 Sept 2024 09:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर