जयपुर

शहर में गाय के शुद्ध दूध के लिए अदा करनी होगी यह कीमत, जानें

हिंगोनिया गौशाला से अब दूध पैकेजिंग की शुरुआत, 50 रुपए से रेंज शुरू
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 10:37 AM IST
Feature image

जयपुर. गाय के शुद्ध दूध के लिए अब जयपुर के निवासियों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। अब उनके लिए शहर में ही आसानी से गाय का शुद्ध दूध उपलब्ध होगा वह भी पैकेंग में। इसकी शुरुआत हिंगोनिया गौशाला से हो चुकी है, जहां अब दूध पैकेजिंग होने लगी है। गौशाला की सार—संभाल कर रहा श्रीकृष्णा बलराम सेवा ट्रस्ट (अक्षय पात्र) दूध व दुग्ध उत्पाद को 50 से 120 रुपए प्रति लीटर की दर से बाजार में बेचेगा। इसमें देसी गाय का दूध 120 रुपए प्रति लीटर बेचा जाएगा। अभी हर दिन 3 हजार लीटर दूध मिल रहा है, जबकि गौवंश की संख्या 22 हजार हो गई है। महापौर अशोक लाहोटी ने यहां बल्क मिल्क कूलर, टीएमआर, दूध पैकेजिंग मशीन व नवीनीकृत बॉयो गैस प्लांट की शुरुआत की। दूध निकालने से लेकर पैंकिंग तक मशीनों से ही होगी।

ऐसे होगा काम
मशीन के जरिए गायों के थन से दूध निकाला जाएगा। दूध पाइप के जरिए सीधे बल्क मिल्क कूलर में डाला जाएगा, जिससे वह खराब नहीं हो। बल्क मिल्क कूलर से पैकेजिंग मशीन तक पहुंचेगा। यहां निर्धारित पॉलीथीन में दूध पैक होकर आधा लीटर की पैकिंग में बाहर आएगा। अभी 3 हजार लीटर दूध प्रतिदिन एकत्रित हो रहा है, जिसमें 900 लीटर दूध देसी गाय का है। इसमें से 1500 से 1700 लीटर दूध सरस डेयरी को दे रहे हैं।

निगम कर रहा गौ वंश का भरण-पोषण
अभी हिंगौनिया गोशाला में करीब 22 हजार गौवंश है। जयपुर नगर निगम 50 से 20 रुपए तक प्रति गौवंश भरण-पोषण का भुगतान कर रहा है। इनमें 32-70 रु. प्रति बछड़े के भरण—पोषण के लिए दिए जा रहे हैं।

यहां मिलेगा दूध
अभी शहर में अक्षय पात्र के केंद्रों पर दूध भेजा जाएगा, जहां से कोई भी ले सकता है। दूध का संकलन बढऩे के साथ ही बाजार में भेजने की प्लानिंग है। अगर बाजार में कोई दूध देने में मनमर्जी करें तो इसकी नगर निगम प्रशासन को शिकायत भी की जा सकेगी।

Published on:
Also Read
View All