जयपुर

पाकिस्तानी महिला की मीठी-मीठी बातों में इस तरह फंसा सेना का जवान, मोबाइल में मिली आपत्तिजनक तस्वीरें

भारतीय सेना के जवान सोमवीर के खिलाफ जयपुर स्थित सेंट्रल इनवेस्टिगेशन सेंटर ने ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट (राष्ट्रदोह ) के तहत मामला दर्ज किया है।
2 min read
Jan 13, 2019
isi honey trap

जयपुर। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) को सामरिक महत्व की सूचनाएं देने के आरोप में जैसमलेर सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवान सोमवीर के खिलाफ जयपुर स्थित सेंट्रल इनवेस्टिगेशन सेंटर ने ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट (राष्ट्रदोह ) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में 3 माह बाद कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा।

इस एक्ट में न्यूनतम 7 से लेकर 14 साल तक सजा का प्रावधान है। आर्मी इंटेलीजेंस लाइजन यूनिट जोधपुर और सीआइडी जयपुर ने जनवरी के प्रथम सप्ताह में आर्म्ड यूनिट जैसलमेर में तैनात सिपाही सोमवीर सिंह को अरेस्ट किया था। ISI के हनी ट्रैप में फंसे सोमवीर सिंह ने सेना के कई वीडियो ओर फोटो Whatsapp के जरिए सीमा पार भेजे थे। रोहतक निवासी सोमवार सिंह वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हुआ था।

ऐसे जाल में फंसता गया सोमवीर
जैसलमेर में तैनाती के बाद सोमवीर की फेसबुक पर अनिका चौपड़ा (फर्जी नाम) से दोस्ती हुई। अनिका ने खुद को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में जम्मू में तैनात बताया। दोनों के बीच फेसबुक पर बातचीत बढ़ती गई। इसके बाद सोमवीर के नंबर मांगने पर अनिका ने खुद का whatsapp नंबर दे दिया। यह नंबर भारत का था लेकिन संचालित पाकिस्तान से हो रहा था। महिला एजेंट जिस नंबर से कॉल करती थी, उसका आईपी एड्रेस कराची का आ रहा है। सोमवीर के मोबाइल में अनिका की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी मिली है।

Whatsapp कॉलिंग के जरिए बातचीत
मोबाइल पर सीम टू सीम कॉल करने की जगह अनिका सोमवीर से Whatsapp कॉलिंग के जरिए अंतरंग बात करती थी। अनिका के कहने पर सोमवीर ने सेना की छावनियों के फोटो और और वीडिया उसे भेजे। इस पर अनिका ने किसी के जरिए 5 हजार रुपए सोमवीर सिंह को पहुंचाए। दूसरी बार दस हजार रुपए आने वाले थे। इसी से पहले ही सोमवीर खुफिया एजेंसियों के हाथों धरा गया।

जयपुर में एडीजी (इंटेलिजेंस) उमेश मिश्रा के अनुसार, पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियों के चलते सोमवीर को नए साल की शुरुआत में ही हिरासत में लिया गया था। बाद में उसके खिलाफ कुछ सबूत मिलने पर गिरफ्तार किया है। जयपुर में इससे पूछताछ की जा रही है। इसे 18 जनवरी 2019 तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Updated on:
13 Jan 2019 11:25 am
Published on:
13 Jan 2019 11:17 am