जयपुर

DLC Rate Hike : जयपुर में घर का सपना हुआ महंगा! डीएलसी दरों में तगड़ा इजाफा, दिल्ली रोड पर DLC रेट में आया 48% का उछाल

DLC Rate Increased In Rajasthan: नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे और मेगा हाइवे पर हाइवे से 500 मीटर तक कृषि भूमि की डीएलसी दर की तीन श्रेणियां बनाई गई हैं। हाइवे से 0-100 मीटर दूरी तक अलग रेट, 101 से 200 मीटर तक अलग और 201 से 500 मीटर तक अलग दरें लागू होंगी।
3 min read
• •
Updated: 11 Dec 2024, 10:06 AM IST
Feature image

DLC Rate Hike In Jaipur: जयपुर जिले में आवासीय और व्यावसायिक भूमि की डीएलसी दर नए सिरे से लागू कर दी गई है। कुछ स्थानों पर 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है, जिसमें दिल्ली रोड भी शामिल है। सर्वाधिक उछाल दिल्ली बाइपास पर कूकस से चंदवाजी के बीच आया है।

यहां कई गांवों और उनसे जुड़ी आबादी वाले क्षेत्रों में आवासीय भूमि की डीएलसी दर 48 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई है। राहत की बात यह है कि कई स्थानों पर डीएलसी दर में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। प्रॉपर्टी से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली बाइपास पर एक्सप्रेस हाइवे 14 नंबर पुलिया से दौलतपुरा होते हुए चंदवाजी और आमेर से आगे कूकस, अचरोल, चंदवाजी तक के इलाके में तेजी से विकास हो रहा है।

यहां शिक्षा हब से लेकर चिकित्सा क्षेत्र का विस्तार हो रहा है। इससे यहां आबादी भी बढ़ रही है। द डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महासचिव अखिलेश जोशी ने बताया कि पहले रजिस्ट्री में स्टाम्प ड्यूटी एक लाख रुपए लगती थी, जो अब बढ़कर डेढ़ लाख रुपए तक हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि डीएलसी दर ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा बढ़ाई गई है।

जमीन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

मुद्रांक एवं पंजीयन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कूकस से चंदवाजी के बीच हर प्रमुख आबादी वाले क्षेत्र में डीएलसी दर में 25 प्रतिशत से लेकर अधिकतम 48 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। जैतपुरा खींची, जुगलपुरा, चंदवाजी, दौलतपुरा, गुणवत्ता, और चितानु के आसपास भूमि की कीमतों में वृद्धि हुई है।

आमेर से लेकर अचरोल तक बदली दर

  • * जयसिंह नगर ग्राम चितानु (दौलतपुरा के पास) में 1,899 से 2,600 रुपए, मालवीयनगर के छत्रसाल नगर ए, बी में 7,663 से 10,000 रुपए, हसनपुरा राकड़ी में 7,291 से 9,500 रुपए, हसनपुरा रावल जी का बंधा में 7,291 से 9,500 रुपए, एनबीसी के पास नारायणपुर में 4,865 से 6,400 रुपए, दिल्ली रोड स्थित अचरोल में 4,825 से 6,300 रुपए, आकेड़ा डूंगर में 3,558 से 4,700 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
  • * आमेर तहसील के बगवाड़ा में 1,997 से 2,700 रुपए, आमेर तहसील के बीलपुर में 1,122 से 1,500 रुपए, जयसिंह नगर (चंदवाजी) में 2,851 से 3,800 रुपए की वृद्धि हुई है।

कृषि भूमि पर तीन श्रेणियां

नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे और मेगा हाइवे पर हाइवे से 500 मीटर तक कृषि भूमि की डीएलसी दर की तीन श्रेणियां बनाई गई हैं। हाइवे से 0-100 मीटर दूरी तक अलग रेट, 101 से 200 मीटर तक अलग और 201 से 500 मीटर तक अलग दरें लागू होंगी। कृषि भूमि की डीएलसी की गणना हेक्टेयर में की जाएगी।

यहां भी हुआ बदलाव

  • * मानसरोवर में शिप्रापथ पर 60 फीट चौड़ी सड़कों पर डीएलसी दर 34 प्रतिशत तक बढ़ाई गई है। यहां 60 फीट सड़क पर पहले डीएलसी दर 11,225 रुपए थी, जो बढ़ाकर अब 15,000 रुपए कर दी गई है।
  • * शिप्रापथ पर 80 फीट रोड पर आवासीय डीएलसी 32 प्रतिशत बढ़ी है। पहले यह 13,646 रुपए थी, जो अब 18,000 रुपए कर दी गई है।
  • * मुरलीपुरा के ए, बी, सी, और डी ब्लॉक में डीएलसी दर में 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। अम्बाबाड़ी की मैटल कॉलोनी में 20 प्रतिशत, जेपी कॉलोनी और नया खेड़ा में 17 प्रतिशत, नाहरी का नाका के पास शिवशक्ति कॉलोनी में 19 प्रतिशत और न्यू सुभाष कॉलोनी में 22 प्रतिशत डीएलसी दर बढ़ाई गई है।
  • * सिरसी रोड और इसके आसपास के क्षेत्रों जैसे पांच्यावाला, मीनावाला, धावास आदि इलाके में 26 प्रतिशत डीएलसी बढ़ी है।
Updated on:
11 Dec 2024, 10:06 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो

Jaipur News: जयपुर में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों से अभद्रता-मारपीट, नाइट क्लब के बाउंसर और कर्मचारियों पर FIR

Exclusive: मंत्री-अफसरों की खींचतान में फंसा 72 करोड़ का बजट, राजस्थान के 53 हजार स्कूलों में बच्चे पुराने बर्तनों में खाने को मजबूर