IIM Bodh Gaya : भारतीय प्रबंध संस्थान (Indian Institute of Management Bodh Gaya) (आइआइएम बोध गया ) (IIM Bodh Gaya) ने वित्त और लेखा, मार्केटिंग, इकोनोमिक्स सहित विभिन्न विषयों के लिए प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
IIM Bodh Gaya : भारतीय प्रबंध संस्थान (Indian Institute of Management Bodh Gaya) (आइआइएम बोध गया ) (IIM Bodh Gaya) ने वित्त और लेखा, मार्केटिंग, इकोनोमिक्स सहित विभिन्न विषयों के लिए प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह विशेष भर्ती एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए बैकलॉग सहित कुल 45 पदों को भरा जाएगा। इनमें से एससी, एसटी, ओबीसी (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग (सामान्य और ओबीसी) के लिए क्रमश: 11, 6, 17, 8 और 3 पद हैं।
पात्रता मापदंड
इन पदों के लिए संबंधित स्ट्रीम में अभ्यर्थियों के पास न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ पीएच.डी डिग्री होनी चाहिए। प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर पदों के लिए क्रमश: न्यूनतम 10, 6 और 3 साल का कार्य अनुभव भी मांगा गया है। एससी/एसटी/दिव्यांग को मास्टर और बैचलर डिग्री में 5 फीसदी, जबकि ओबीसी (एनसीएल) अभ्यर्थियों को 3 फीसदी की छूट दी जाएगी।
ऐसे करना होगा आवेदन
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iimbg.ac.in पर लॉगिन कर 21 मार्च तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।