जयपुर

आठ दिन में 105 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की अवैध सामग्री जब्त कर राजस्थान ने बनाया रिकॉर्ड

विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों के सीजर संबंधी काम की भारत निर्वाचन आयोग ने प्रशंसा की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Oct 2023, 6:45 PM IST
आठ दिन में 105 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की अवैध सामग्री जब्त कर राजस्थान ने बनाया रिकॉर्ड
आठ दिन में 105 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की अवैध सामग्री जब्त कर राजस्थान ने बनाया रिकॉर्ड

विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों के सीजर संबंधी काम की भारत निर्वाचन आयोग ने प्रशंसा की है। भारत निर्वाचन आयोग के उपायुक्त अजय भादू ने जयपुर में एनफोर्समेंट एजेंसियों की राज्य स्तरीय बैठक में कहा कि अभी तक राजस्थान का सीजर संबंधी काम शानदार रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग के निर्देश पर एनफोर्समेंट एजेंसियों ने विधानसभा चुनाव 2018 के मुकाबले बेहतरीन कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 9 अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक एजेंसियों ने 105 करोड़ रुपए से ज्यादा की कीमत की अवैध सामग्री जब्त कर नया रिकॉर्ड कायम किया है।

भादू बुधवार को जयपुर में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा व्यय अनुवीक्षण की मॉनिटरिंग के लिए बनाए गए एप ESMS के संबंध में एनफोर्समेंट एजेंसियों के स्टेट नोडल ऑफिसर और जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों के जिला नोडल ऑफिसर की बैठक ले रहे थे। उन्होंने जयपुर, उदयपुर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और जोधपुर जिले के सीजर संबंधी काम की तारीफ की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम के संबंध में एनफॉर्समेंट एजेंसियों के स्टेट नोडल ऑफिसर के साथ बैठक एवं जिलों के लिये वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रखी गई थी। जिसमें निर्वाचन में पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए ईएसएमएस( चुनावी जप्ती प्रबंधन प्रणाली) एप्लीकेशन के उपयोग के बारे में बताया गया।

Updated on:
18 Oct 2023, 6:45 PM IST
Published on: