जयपुर

अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Aug 11, 2026
Rajasthan

निवाई. बरोनी थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है। बरोनी थानाधिकारी जयमल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम सघन गश्त करते हुए गांव सिसोला रोड़ पहुंची। इस दौरान अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। पुलिस वाहन को देखकर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को रास्ते में छोड़कर भाग छूटा। इस पर पुलिस ने करीब आठ टन अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर थाने लाकर सुरक्षित खड़ा करवा दिया। इसी प्रकार एक चालक मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर ट्रैक्टर भगा ले गया। पुलिस ने चालक व मालिक के विरुद्ध अवैध बजरी खनन एवं परिवहन का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
फोटोकेप्शन
एनई1008सीडी-निवाई. बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली।

Updated on:
11 Aug 2026 06:02 am
Published on:
11 Aug 2026 06:02 am
Also Read
View All
राजस्थान कांग्रेस में दो सीनियर नेताओं की होगी ‘घर वापसी’, टिकट नहीं मिलने के बाद की थी बगावत

पुराने हाईवे की वजह से अटके प्लॉटों को मिलेगा पट्टा, राजस्थान सरकार ने बदला नियम; नए सिरे से तय होगी सड़क की चौड़ाई

रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग