जयपुर

राजस्थान के 5 संभागों में जोरदार आंधी और बारिश का अलर्ट, यहां देखें IMD की वेदर फॉरकास्ट रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहले राज्य के मौसम में बदलाव आ गया है। सुबह आंशिक बादल छाए और नम हवाएं चली। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार चौबीस घंटे में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

less than 1 minute read
Mar 29, 2024

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहले राज्य के मौसम में बदलाव आ गया है। सुबह आंशिक बादल छाए और नम हवाएं चली। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार चौबीस घंटे में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके असर से दो दिन के दौरान जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर, संभागों के कुछ भागों में हल्की बारिश संग मेघगर्जना के आसार है। इधर, गुरुवार को सर्वाधिक तापमान कोटा में 41 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया।

रात का न्यूनतम तापमान भी बढ़ा
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहले राज्य में रात का न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया। राजधानी जयपुर में सबसे अधिक 26 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा बाड़मेर, जोधपुर और डूंगरपुर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : IMD ALERT: प्रचंड गर्मी के बाद बरसात से मिलेगी राहत, इन जिलों में आया बारिश का अलर्ट

विक्षोभ से पहले सीकर में बदला मौसम
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहले सीकर के मौसम में बदलाव आ गया है। सुबह आंशिक बादल छाए और नम हवाएं चली। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार चौबीस घंटे में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके असर से दो दिन के दौरान सीकर, चूरू व झुंझुनूं सहित कई जिलों में हल्की बारिश संग मेघगर्जना के आसार है। सीकर में गुरुवार सुबह से गर्मी के तेवर नरम रहे। नम हवाएं चलने से तेज गर्मी से कुछ राहत रही। हवाओं की रफ्तार कम होने से शाम को गर्मी से कुछ राहत रही। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री व अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया।

Updated on:
29 Mar 2024 10:15 am
Published on:
29 Mar 2024 09:55 am
Also Read
View All