जयपुर

मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 48 घंटे में बढ़ेगा पारा, 26 मई तक चलेगी लू

Weather Updates: अब 26 तक लू का असर, चूरू, गंगानगर 46.6 डिग्री। जयपुर में सीजन का सबसे अधिक तापमान, 43.8 डिग्री पारा

2 min read
May 23, 2020
रिकॉर्ड तापमान से तवा बन गई धरती, आप भी देखें कैसे धूप में सिकने लगा पापड़, जला रही सूरज की किरणें

जयपुर। प्रदेश के तापमान में दिनों-दिन बढ़ोतरी हो रही है। तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को प्रदेश का तापमान 46.8 डिग्री तक पहुaच गया है। चूरू और गंगानगर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं, धौलपुर में तापमान 46 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने 26 मई तक लू चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ोतरी की चेतावनी दी है।

सीजन का सबसे अधिक तापमान 43.8 डिग्री

वहीं राजधानी जयपुर में सीजन का सबसे अधिक तापमान 43.8 डिग्री पारा दर्ज किया गया है। प्रदेश में शुकवार को 17 शहरों का पारा 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। गर्मी के चलते लोगों के हाल बेहाल नजर आए, कूलर पंखे भी लोागों को गर्मी से राहत नहीं दे सके। वहीं दूसरी ओर लॉकडाउन में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी छाते का सहारा लेते नजर आए।

25 से शुरू नौतपा, 2 जून तक रहेगा

25 मई को नौतपा शुरू हो जाएगा, जो 2 जून तक रहेगा। इसमें सूर्य की किरणें धरती पर सीधी पडने से गर्मी बढती है। इस दौरान गर्मीे के आधार पर मानसून में वर्षा का आंकलन किया जाता है। नौतपा के कारण गर्मी बढ़ने लगती है। इस दौरान तापमान बेहद उच्च होता है।

उत्तर भारत में गर्म हवाएं यानि लू चलने लगती है। नौतपा में नौ दिनों तक गर्मी अपने चरम पर होती है। ज्योतिषी मानते हैं कि नौतपा के सभी दिन तपें तो अच्छी बारिश का संकेत होता है। नौतपा का ज्योतिष के साथ पौराणिक महत्व भी है।

प्रदेश में इन शहरों में तापमान 41 से अधिक

चूरू : 46.8

श्रीगंगानगर : 46.8

धौलपुर : 46

बीकानेर : 45.6

कोटा : 45.5

फलोदी : 45

बाड़मेर : 44.6

जैसलमेर : 44.6

चित्तौडगढ़ : 44.3

नागौर : 44 डिग्री

टोंक : 44

जयपुर : 43.8

अजमेर : 43

भीलवाड़ा : 42.9

सीकर : 43

प्रतापगढ़ : 42

डबोक : 41.5

Published on:
23 May 2020 07:00 am
Also Read
View All