जयपुर

जयपुर में दूसरी लड़की से शादी करना पड़ा युवक को भारी, पहली वाली प्रेमिका पहुंची पुलिस थाने में, कर डाला ये…

राजधानी जयपुर में एक युवक की पहली प्रेमिका ने उसके खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

less than 1 minute read
Apr 27, 2024

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक युवक की पहली प्रेमिका ने उसके खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला तब बिगड़ा जब युवक ने पहली प्रेमिका के होते हुए दूसरी शादी कर ली। मामला जवाहर सर्किल थाना इलाके का है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि आदर्श नगर निवासी 24 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया है कि साल 2019 में एक कंपनी में जॉब करती थी। कंपनी में जॉब करने वाले कानसिंह ने बातचीत कर दोस्ती कर ली। अकेले मिलने पर आरोपी कानसिंह ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया।

पिछले 5 साल तक शादी करने का झांसा देकर देहशोषण करता रहा। शादी करने की कहने पर टालमटोल करने लगा। पिछले दिनों आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब उसने दूसरी लड़की से शादी की बात का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। फिर धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Published on:
27 Apr 2024 11:57 am
Also Read
View All

अगली खबर