जयपुर

भारतीय सेना ने शुरू की भर्ती : 339 पदों के लिए मांगे आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS) 2 परीक्षा (SSC महिला गैर-तकनीकी कोर्स सहित) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 339 पदों को भरा जाएगा। इनमें से भारतीय सेना अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी, वायु सेना अकादमी, ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी (OTA) (पुरुष) (गैर-तकनीकी) और ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी (महिला) (गैर-तकनीकी) के लिए क्रमश: 100, 22, 32, 169 और 16 पद हैं। ओटीए के लिए कोर्स अक्टूबर, 2023, जबकि अन्य अकादमियों के लिए कोर्स जुलाई, 2023 में शुरू होगा।

less than 1 minute read
May 20, 2022
army recruitment : सेना भर्ती से जुड़ा मामला

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS) 2 परीक्षा (SSC महिला गैर-तकनीकी कोर्स सहित) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 339 पदों को भरा जाएगा। इनमें से भारतीय सेना अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी, वायु सेना अकादमी, ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी (OTA) (पुरुष) (गैर-तकनीकी) और ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी (महिला) (गैर-तकनीकी) के लिए क्रमश: 100, 22, 32, 169 और 16 पद हैं। ओटीए के लिए कोर्स अक्टूबर, 2023, जबकि अन्य अकादमियों के लिए कोर्स जुलाई, 2023 में शुरू होगा।

आइएमए, वायुसेना अकादमी और नौसेना अकादमी के कुल पदों में से कुछ पद एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेटधारक अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। महिला अभ्यर्थी केवल ओटीए के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। आइएमए, नौसेना अकादमी और वायु सेना अकादमी के लिए अविवाहित पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं।

इस जन्मतिथि वाले कर सकते हैं आवेदन
आइएमए और नौसेना अकादमी के लिए अभ्यर्थियों का जन्म 2 जुलाई, 1999 से पहले और 1 जुलाई,2004 के बाद नहीं हुआ हो। वायु सेना अकादमी के लिए 1 जुलाई, 2023 तक अभ्यर्थियों की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ओटीए के लिए अभ्यर्थियों का जन्म 2 जुलाई 1998 से पहले और 1 जुलाई, 2003/04 के बाद नहीं हुआ हो।

7 जून है अंतिम तिथि
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर लॉगिन कर 7 जून (शाम 6 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। पूर्ण रूप से जमा आवेदन 14 से 20 जून (शाम 6 बजे) तक वापस लिए जा सकेंगे। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को किसी एक पहचान पत्र की भी जानकारी अपलोड करनी होगी। आइएमए, ओटीए के लिए किसी भी स्ट्रीम में स्नातक आवेदन कर सकते हैं, जबकि वायु सेना और नौसेना अकादमी के लिए संबंधित स्ट्रीम में स्नातक आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा, एसएसबी, चिकित्सा परीक्षण और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

Published on:
20 May 2022 11:15 pm
Also Read
View All