जयपुर

Railway : रेलवे का नए वर्ष का तोहफा, जयपुर से अगले माह चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें

Railway : रेलवे ने जयपुर की जनता को नए साल का तोहफा दिया है। अगले माह जयपुर से 3 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। जिससे सीकर, रेवाड़ी और हनुमानगढ़ की जनता को फायदा मिलेगा।
less than 1 minute read
Indian Railway New Year gift next month 3 special trains to run Jaipur from Sikar Rewari Hanumangarh
फाइल फोटो पत्रिका

Railway : रेलवे ने अगले महीने जयपुर से सीकर, रेवाड़ी और हनुमानगढ़ के बीच स्पेशल ट्रेन संचालन का निर्णय लिया है। एक से 30 जनवरी के मध्य सीकर-जयपुर स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन सीकर से सुबह 7.30 बजे रवाना होकर सुबह 10.20 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर-सीकर स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन जयपुर से शाम 7.35 बजे रवाना होकर रात 10.10 बजे सीकर पहुंचेगी।

जयपुर-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन

जयपुर-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन जयपुर से सुबह 9.05 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे रेवाडी पहुंचेगी। रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन रेवाड़ी से दोपहर 3 बजे रवाना होकर शाम 7.55 बजे जयपुर पहुंचेगी।

हनुमानगढ़-जयपुर स्पेशल ट्रेन

ऐसे ही, हनुमानगढ़-जयपुर स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन हनुमानगढ़ से ट्रेन रात 1.25 बजे रवाना होकर सुबह 11.50 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर-हनुमानगढ़ स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन जयपुर से दोपहर 1.05 बजे रवाना होकर रात 11.45 बजे हनुमानगढ पहुंचेगी।

रद्द रहेगा भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार ट्रेन का संचालन

बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर ट्रैक के मध्य चूरू-आसलू-दुधवाखारा स्टेशन के मध्य ऑटोमैटिक सिग्नलिंग ब्लॉक कार्य के कारण भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस ट्रेन का संचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार ट्रेन 19 व 22 जनवरी को, हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस ट्रेन का संचालन 21 व 24 जनवरी को प्रारिम्भक स्टेशन से रद्द रहेगा।

Updated on:
23 Dec 2025 07:46 am
Published on:
23 Dec 2025 07:46 am
Also Read
View All
जयपुर निगम चुनाव: सिविल लाइंस में पार्टियों के अंदर भितरघात की आशंका, सीवरेज-सड़क के मुद्दे हावी; जानें ग्राउंड रिपोर्ट

Rajasthan News : ‘अंग्रेज़ी’ में पद और गोपनीयता की शपथ, क्या जानते हैं राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल की 10 ख़ास बातें?

ग्राउंड रिपोर्ट: जयपुर नगर निगम चुनाव में आदर्श नगर में बागियों ने बिगाड़ा BJP-कांग्रेस का चुनावी गणित, किसका पलड़ा भारी?

नेशनल शूटर, कॉर्पोरेट जॉब और लव स्टोरी, सचिन पायलट के ‘बर्थडे’ पर जानिए 20 दिलचस्प बातें 

राजस्थान में AIMIM और RLP का चुनावी गठबंधन, भजनलाल सरकार पर जमकर बरसे असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल, जानें बड़ी बातें