जयपुर

विभिन्न भाषाओं में हुई अंतर-महाविद्यालयीन भाषण एवं डिजिटल पोस्टर-निर्माण प्रतियोगिताएं

Jul 23, 2026
Rajasthan

चेन्नई. वेलचेरी रोड स्थित गुरु नानक महाविद्यालय के बाबा दीपसिंह सभागार में बुधवार को‘बैस्टिल डे’ समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पुदुचेरी में नियुक्त फ्रांस के महावाणिज्य दूतावास (इंस्टीट्यूट फ्रैंकेस इंडिया) एवं दक्षिण भारत में वैज्ञानिक व शैक्षणिक अटैची ह्यूजेस बोइटो थे। कॉलेज की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। “इगालिटे टू एकता” थीम पर आयोजित इस समारोह में तमिल लोक कला, फ्रेंच फैशन वॉक, भरतनाट्यम, फ्रेंच थीम पर आधारित विज़ुअल आर्ट इंस्टॉलेशन और स्मारक प्रस्तुत किए गए। विज़ुअल आर्ट्स विभाग एवं जी-टेक के सहयोग से तैयार इन प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक विविधता और एकता का संदेश दिया। साथ ही, संवादात्मक प्रतिक्रिया के लिए एक इंटरेक्टिव सिग्नेचर बोर्ड भी लगाया गया।
फ्रांसीसी आदर्शों और भारत की सांस्कृतिक विरासत का संगम
फ्रेंच विभाग ने समानता और सांस्कृतिक सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फ्रेंच, तमिल, हिंदी, अंग्रेज़ी और संस्कृत भाषाओं में अंतर-महाविद्यालयीन भाषण एवं डिजिटल पोस्टर-निर्माण प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। इस मौके पर ह्यूजेस बोइटो ने महाविद्यालय के रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा फ्रांसीसी आदर्शों और भारत की सांस्कृतिक विरासत का संगम इस आयोजन को अविस्मरणीय बनाता है।
समारोह में महाविद्यालय के महाप्रबंधक एवं संवाददाता मंजीत सिंह नायर, प्रधानाचार्य डॉ. आरएम एझिलरसी, उपप्रधानाचार्य डॉ. पीवी कुझारगुरु, डीन अकादमिक, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, विशिष्ट अतिथि, मीडिया प्रमुख और कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Updated on:
23 Jul 2026 06:00 am
Published on:
23 Jul 2026 06:00 am