जयपुर

जयपुर के इस ढाबे पर चाय-कॉफी में मिलाकर दे रहे थे नशा, हुआ भंडाफोड़ तो मची अफरा-तफरी, 3 गिरफ्तार

( crime in jaipur ) पुलिस ( jaipur police ) ने बताया कि आरोपी ढाबे पर भोजन करने वाले ट्रक ड्राइवरों और पंजाब जाने व आने वाली बसों के चालकों को चाय व कॉफी में डोडा पोस्त मिलाकर चाय ( Intoxication in tea ) देते थे। जिससे वे नशे के आदी हो जाते।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Dec 2019, 2:00 AM IST
Feature image

जयपुर
जयपुर ग्रामीण पुलिस ने कोटपुतली में अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ढाबा संचालक व 2 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर 4 किलो से अधिक अफीम का दूध एवं करीब 115 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्ट चूरा बरामद किया है आरोपियों के कब्जे से करीब सवा तीन लाख रूपए की विक्रय की राशि भी बरामद की गई है।


चाय व कॉफी में मिला कर देते थे ( crime in jaipur )

पुलिस ( jaipur police ) ने बताया कि आरोपी ढाबे पर भोजन करने वाले ट्रक ड्राइवरों और पंजाब जाने व आने वाली बसों के चालकों को चाय व कॉफी में डोडा पोस्त मिलाकर चाय ( Intoxication in tea ) देते थे। जिससे वे नशे के आदी हो जाते।


एसपी जयपुर ग्रामीण शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि एएसपी हाईवे व यातायात सुलेश चौधरी के निर्देशन व एएसपी कोटपुतली भरत लाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार को कोटपूतली स्थित आशीर्वाद पंजाबी ढाबा के संचालक दीपक यादव (24) निवासी कंवरपुरा थाना कोटपुतली व सहयोगी ढाबा कर्मचारी चंदन कुमार कुशवाह (27) निवासी समस्तीपुर बिहार एवं बलबीर सिंह जट सिख (58) निवासी जिला यमुनानगर हरियाणा को अवैध मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया। होटल मालिक विकास यादव को कार्रवाई की भनक लग गई और वह मौके से फरार हो गया।

यह खबरें भी पढ़ें....

Updated on:
1 Dec 2019, 2:00 AM IST
Published on: